फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman murdered husband with his lover

पहले शराब पिलाई फिर प्रेमी संग मिलकर ली पति की जान

Sun, 21 Jun 2015 02:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 21 Jun 2015 02:13 PM IST
विज्ञापन
woman murdered husband with his lover

रेलबाजार में बेवफा पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दो दोस्तों से अपने पति की हत्या करा दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी, प्रेमी और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एक अन्य आरोपी की तलाश में टीम लगा दी गई है। पति का शव शनिवार सुबह सीओडी ओवरब्रिज के नीचे दुर्गा मंदिर के पास मिला था। ईंट-पत्थरों से चेहरा कूंच कर हत्या की गई थी।
विज्ञापन


कानपुर देहात के देवहाट अरौली निवासी मजदूर शिव सिंह उर्फ शिव शरण(30) पत्नी किरन और तीन बच्चों के साथ नयापुरवा में किराए पर रहता था। शनिवार सुबह शिव सिंह का शव निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे मिला था। पास ही शराब की बोतल, तीन गिलास और दालमोठ पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रेलबाजार एसओ श्रवण कुमार यादव, एएसपी सुशील घुले और फोरेंसिक टीम पहुंची। छानबीन में शिव सिंह का मोबाइल और एक पॉकेट डायरी मौके पर मिली। यही शिनाख्त की वजह बनी।

दोपहर में बहन राजकली और निशक्त भाई ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। डायरी में मिले नंबर से पुलिस ने राजा नामक शख्स को पकड़ा। राजा ने बताया कि उसने शुक्रवार रात आठ बजे शिव सिंह को घंटाघर में छोड़ दिया था। इसके बाद क्या हुआ, उसे नहीं मालूम।

कॉल डिटेल से खुला सारा राज

woman murdered husband with his lover

एएसपी सुशील घुले ने बताया कि मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल से सारा राज खुल गया। हत्या के बाद और पहले शिव सिंह की पत्नी किरन और चुन्ने में बातचीत हुई थी। चुन्ने बांदा का रहने वाला था और यहीं पड़ोस में ही रहकर मजदूरी करता था।
 
आमना-सामना कराने पर दोनों टूट गए और यह खुलासा हुआ कि चुन्ने और किरन प्रेमी-प्रेमिका हैं। चुन्ने ने कुछ हफ्ते पहले शिव सिंह को पत्थर घिसाई मशीन खरीद कर दी थी। कहा था कि जब पैसा कमा लेना, तब दे देना।

शिव सिंह ने इसे दोस्ती समझा पर, था कुछ और। एक दिन शिव सिंह को पत्नी और चुन्ने के मेलजोल पर शक हो गया। इससे घर में कलह होने लगी। एएसपी ने बताया कि इसी वजह से चुन्ने और किरन ने मिलकर शिव सिंह को ठिकाने लगाने की योजना तैयार की।

चुन्ने ने बांदा निवासी राजा और अपने एक और दोस्त को वारदात के लिए तैयार किया। बांदा वाले राजा को पड़ोस में कमरा दिलाकर शिव सिंह से दोस्ती कराई। घटना के दिन शुक्रवार को राजा शुक्लागंज से घंटाघर तक शिव सिंह को साथ लाया।
 
वहां शराब पिलाई। इसके बाद वहीं चुन्ने भी दूसरे दोस्त के साथ आ गया। इसके बाद बहाने से शिव सिंह को सीओडी ओवरब्रिज के नीचे ले जाकर वहां भी शराब पिलाई गई और फिर हत्या कर दी गई। पुलिस ने किरन, चुन्ने और राजा को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed