फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wife of a mahant murdered in Poorakalandar in Ayodhya.

Ayodhya: भरतकुंड मंदिर के महंत की पत्नी के सिर पर डंडे से वार कर हत्या, करवाचौथ का सामान लेने जा रही थी

Thu, 13 Oct 2022 07:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 13 Oct 2022 07:23 PM IST
सार

अयोध्या में भरत कुंड के प्राचीन भरत हनुमान मिलन मंदिर के महंत की गुरुवार सुबह सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के पीछे लेनदेन का मामला बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Wife of a mahant murdered in Poorakalandar in Ayodhya.
- फोटो : पीटीआई

विस्तार

अयोध्या जिले में पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित भरत कुंड के प्राचीन भरत हनुमान मिलन मंदिर के महंत की पत्नी की मंदिर के निकट ही लोहे के रॉड से हमला करके दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। उस समय वह हत्या आरोपी की पत्नी को ही चावल का आटा देने गई थी। मौके पर पहुंची पूराकलंदर पुलिस ने घर में ही छिपे हत्या आरोपी को गिरफ्तार करके हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद कर ली है। सभी मठ-मंदिरों में सन्नाटा पसर गया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में मृतका यशोदा देवी (63) पत्नी महंत हनुमान दास के बेटे अरविंद कुमार तिवारी ने बताया कि प्राचीन भरत-हनुमान मिलन मंदिर के बगल कल्याण भदरसा मजरे बरैया गांव के निवासी पवन पांडे (44) का मंदिर के बगल में मकान है। जिसमें वह परिवार के साथ रहता है। पवन पांडे की पत्नी ने हमारी माता यशोदा देवी से करवाचौथ व्रत के लिए चावल का आटा मांगा था। जिसे देने के लिए वह गुरुवार सुबह करीब आठ बजे उसके घर गई थीं। जहां पवन पांडेय ने मां के सिर पर लोहे के रॉड से प्रहार कर आंगन में ही हत्या कर दी। सूचना पाते ही जब तक लोग मौके पर पहुंचे, उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक पूरा कलंदर राजेश सिंह ने बताया कि पवन का पति-पत्नी के बीच दो दिन से विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से उसके घर में खाना भी नहीं बना था। पत्नी के करवाचौथ व्रत पर घर में चावल का आटा देख गुस्साए पवन पांडे ने लोहे की रॉड से प्रहार करके यशोदा देवी की हत्या कर दी। हत्या आरोपी पवन पांडे को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। अरविंद कुमार तिवारी की तहरीर पर हत्या आरोपी पवन पांडे के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed