फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vivekanand Dobriyal declared fugitive by kaiserbagh police.

Luckow News: राजस्व परिषद के चेयरमैन के पूर्व निजी सचिव डोबरियाल भगोड़ा घोषित, पुलिस ने पिटवाई डुगडुगी

Wed, 15 Jun 2022 07:27 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 15 Jun 2022 07:27 PM IST
सार

राजस्व परिषद के चेयरमैन के पूर्व निजी सचिव विवेकानंद डोबरियाल के घर कैसरबाग पुलिस ने कुर्की की नोटिस चस्पा कर दिया है। कालोनी में पुलिस टीम ने डुगडुगी पिटवा कर उसे भगोड़ा घोषित किया।

विज्ञापन
Vivekanand Dobriyal declared fugitive by kaiserbagh police.
कुर्की की नोटिस चस्पा कर दी गई है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्व परिषद के चेयरमैन के पूर्व निजी सचिव विवेकानंद डोबरियाल के घर कैसरबाग पुलिस ने कुर्की की नोटिस चस्पा कर दिया है। कालोनी में पुलिस टीम ने डुगडुगी पिटवा कर उसे भगोड़ा घोषित किया। पूरे कालोनी में लाउडस्पीकर से उद्घोषणा कराई गई। इस दौरान खुर्रमनगर स्थित आवास पर कैसरबाग पुलिस मौजूद रही। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद की है।

विज्ञापन


एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक बुधवार को कैसरबाग थाने के अतिरिक्त निरीक्षक सुधाकर सिंह पुलिस बल के साथ 29 अशोक विहार खुर्रमनगर स्थित विवेकानंद डोबरियाल के आवास पर पहुंचे। वहां बाहर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई। एडीसीपी के मुताबिक कैसरबाग थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपित लापता है।
विज्ञापन


विवेकानंद डोबरियाल पर पुलिस एक लाख का इनाम भी घोषित कर चुकी है। 30 दिन के भीतर अगर फरार आरोपित विवेकानंद ने आत्म समर्पण नहीं किया तो संपत्ति की कुर्की कर उसे भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पूर्व राजस्व कर्मी विवेकानंद की करोड़ों की संपत्ति का ब्योरा जुटा लिया है। विवेकानंद डोबरियाल पर पद का दुरुपयोग करने तथा ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर वसूली करने के गंभीर आरोप हैं आरोपित अपने करीबी कर्मचारियों से मिली भगत कर जमीनों की खरीद-फरोख्त में भी फर्जीवाड़ा करता था। पुलिस की पड़ताल में विवेकानंद के करीबी सरोजनीनगर तहसील के तत्कालीन कानूनगो जितेंद्र सिंह की भूमिका भी उजागर हुई थी। इसके बाद आरोपित जितेंद्र के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ था।


मुकदमा दर्ज होने के बाद से जितेंद्र भी फरार है। यही नहीं जितेंद्र के करीबी आशीष मिश्रा व उसके भाइयों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। अलग-अलग दर्ज मुकदमों में नामजद आरोपियों के खिलाफ  कार्रवाई की रणनीति बना रही है। फरार सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश भी दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed