{"_id":"60eab3c1eeabe2615f13287b","slug":"villagers-protest-when-a-policemen-beat-a-woman-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: दरोगा ने महिला को पीटा, भड़के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सीओ ने दिया जांच का आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुल्तानपुर: दरोगा ने महिला को पीटा, भड़के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सीओ ने दिया जांच का आदेश
Sun, 11 Jul 2021 02:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 11 Jul 2021 02:32 PM IST
सार
सूचना मिलते ही दरोगा आनंद गौतम पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि दरोगा ने रेनू पत्नी सरवन की पिटाई कर दी। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर के गोसाईंगंज क्षेत्र के भटवा का पुरवा की रहने वाली रेनू पत्नी सरवन का गांव की पूजा पत्नी संतोष से भूमि विवाद चल रहा है। शनिवार की दोपहर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
इसकी सूचना मिलते ही दरोगा आनंद गौतम पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि दरोगा ने रेनू पत्नी सरवन की पिटाई कर दी। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने भटमई बाजार में टांडा-बांदा हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपी दरोगा के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
सीओ राधेश्याम व एसओ मनबोध तिवारी ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं मानें। सीओ ने मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया तब जाकर लोग शांत हुए।