फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   villagers beat a couple in malihabad, video went viral.

Malihabad: प्रेमी युगल की पिटाई करते ग्रामीणों का वीडियो वायरल, लड़की को भगाकर ले जा रहा था युवक

Thu, 13 Oct 2022 07:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, मलिहाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मलिहाबाद Published by: ishwar ashish Updated Thu, 13 Oct 2022 07:25 PM IST
सार

मलिहाबाद में एक प्रेमी युगल की ग्रामीणों द्वारा पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि ये पुराना वीडियो है जिसे किसी ने वायरल कर दिया है।

विज्ञापन
villagers beat a couple in malihabad, video went viral.
वायरल हुए वीडियो का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में मलिहाबाद इलाके के एक गांव में प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पहले पीटा फिर कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर बृहस्पतिवार को वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आ गई। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र के मुताबिक, मामला दस दिन पुराना है। शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी। युवक-युवती की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, उन्नाव के औरास स्थित फकीरन खेड़ा के एक शादीशुदा युवक की पहाड़पुर की युवती से दोस्ती है। आरोप है कि युवक उसे भगाकर ले जा रहा था। इस बीच पड़ोसी गांव के नवीनगर के युवकों ने दौड़ाकर दबोच लिया और दोनों की पिटाई की। इसके बाद युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


मारपीट करने वाले ग्रामीणों व प्रेमी युगल को थाने पर बुलाया गया था। सभी ने समझौता कर कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया था। इसके बाद शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप के तहत कार्रवाई की गई थी। बृहस्पतिवार को किसी ने घटना का वीडियो वायरल किया है। युवती व उसके परिजनों से बात की जा रही है। अगर वे चाहेंगे तो कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed