फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uttar pradesh becoming the hiding place for terrorist

टेरर फंडिंग: यूपी बन रहा आतंकियों की पनाहगाह, बढ़ रहे मददगार

Tue, 27 Mar 2018 10:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 27 Mar 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh becoming the hiding place for terrorist
डेमो पिक

टेरर फंडिंग का पहला मामला भले ही यूपी से सामने आया हो, लेकिन हकीकत है कि पिछले कुछ समय से यहां आतंकियों की मदद करने वाले बढ़े हैं। पिछले महीने एटीएस ने कश्मीर में आतंकियों की मदद करने के आरोप में गाजीपुर निवासी शेख अली अकबर को लखनऊ से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


कई आतंकियों के व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़े अकबर को आतंकियों के लिए असलहे मुहैया कराने थे, पर उसके पहले ही वह एटीएस के हत्थे चढ़ गया। इसी तरह प्रतापगढ़ से भी एक युवक को उठाया गया, जबकि एनआईए ने बांदा के एक मदरसे में तीन दिन तक छानबीन की।
विज्ञापन


वहीं, वेस्ट यूपी से अंसारुल्लाह बांग्ला टीम के सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया था। बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों से पिछले दिनों एटीएस ने गिरफ्तारियां की थीं। आईएसआई एजेंट के लिए जासूसी करने के आरोप में पिछले साल फैजाबाद से एक युवक को दबोचा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे भी सरहद पार से फंडिंग होती थी। एटीएस के आईजी असीम अरुण बताते हैं कि पिछले साल सिम बाक्स के जरिए अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ होने से इन नेटवर्क के बारे में जानकारी मिलने लगी थी।


इसके बाद से कई नेटवर्क एटीएस के निशाने पर थे। इनमें आतंकी कनेक्शन सामने नहीं आने पर उन्हें जिला पुलिस के हवाले कर दिया गया। जिन मामलों में सरहद पार से साजिश नजर आई उन पर केस दर्ज कर जांच कर गिरफ्तारियां की। पिछले एक डेढ़ साल में बड़ी संख्या में आतंकियों के मददगार पकड़े गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed