फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two stories of extreme crime, rape with girl.

दरिंदगी की ये दो घटनाएं, इंसानियत हुई शर्मसार

Sun, 23 Nov 2014 02:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद Updated Sun, 23 Nov 2014 02:55 PM IST
विज्ञापन
two stories of extreme crime, rape with girl.

पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव की 7वीं की छात्रा के साथ एक दरिंदे ने दुष्कर्म किया। वारदात शुक्रवार देर शाम उस समय हुई जब छात्रा खेत में धान के फसल की ढुलाई के लिए गई हुई थी।

विज्ञापन


छात्रा के परिवारीजन जब केस दर्ज कराने थाने पहुंचे तो आरोपी पक्ष के लोग भी पहुंच गए। मामला रफा-दफा करने को लेकर थाने में ही पंचायत हुई और पीड़ित पक्ष पर केस दर्ज न कराने का दबाव बनाया गया।
विज्ञापन


हालांकि शनिवार को छात्रा के पिता ने गांव के ही संदीप यादव के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। वारदात के बाद से ही संदीप फरार है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर के अनुसार छात्रा शुक्रवार शाम अपनी मां के साथ गांव के बाहर खेत में गई हुई थी। धान ढुलाई के दौरान मां कुछ आगे बढ़ गई। इस बीच, संदीप यादव ने अकेली पाकर छात्रा का मुंह दबाकर गन्ने के खेत में खींच ले गया और दुराचार किया।

घर पहुंचकर छात्रा ने परिवारीजनों को आपबीती बताई। थानाध्यक्ष दर्शन सिंह यादव ने बताया कि दुराचार का केस दर्ज कर संदीप की तलाश की जा रही है।

डॉक्टर ने कर डाली छेड़छाड़

two stories of extreme crime, rape with girl.

अमेठी के जगदीशपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती दलित किशोरी के साथ शुक्रवार की रात चिकित्सक ने छेड़छाड़ की। किशोरी की चीख-पुकार पर पहुंची उसकी मां ने किसी तरह से उसे बचाया।

घटना से आक्रोशित परिवारीजनों ने हॉस्पिटल में तोड़फोड़ कर जमकर हंगामा काटा। ग्रामीणों की सूचना के बावजूद कमरौली थाने की पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची।

सीओ के आदेश पर पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के बाद आरोपी चिकित्सक फरार हो गया।

जामों थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित किशोरी की बीते 20 नवंबर को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिवारीजन उसे लेकर लक्ष्मी हॉस्पिटल पहुंचे।

हॉस्पिटल के चिकित्सक/संचालक डॉ. यूसी पांडेय ने उसे भर्ती कर लिया और जांच के बहाने छेड़छाड़ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed