फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two policeman do gangrape of girl in police station.

शर्मनाकः सिपाहियों ने थाने में नाबालिग से किया गैंगरेप!

Fri, 02 Jan 2015 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं।
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं। Updated Fri, 02 Jan 2015 08:54 AM IST
विज्ञापन
two policeman do gangrape of girl in police station.

दो सिपाहियों ने खाकी को शार्मसार कर दिया। बदायूं के मूसाझाग थाने के दो सिपाहियों ने बुधवार रात नशा करने के बाद पास के गांव की एक नाबालिग लड़की को थाने में लाकर उसके साथ बलात्कार किया। चार घंटे तक थाने के एक कमरे में रखने बाद दोनों सिपाही रात करीब 12 बजे एक कार से उसे गांव के पास छोड़ आए।

विज्ञापन


दिन भर इस मामले को दबाने की कोशिशें चलती रहीं। शाम को जब लड़की के परिवार वाले उसे लेकर बदायूं पहुंचे तो एसपी के आदेश पर मूसाझाग थाने में ही सिपाही वीरपाल यादव और अवनीश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। एसओ रामलखन यादव का कहना है कि दोनों सिपाही 31 को शाम आठ बजे गश्त पर गए थे तब से उनका पता नहीं है।
विज्ञापन


किशोरी का मेडिकल अब तक नहीं कराया गया है। बदायूं एसपी से मिलने पहुंची किशोरी हादसे के कई घंटे बाद भी बदहवास लग रही थी और उसे चलने में भी परेशानी हो रही थी। परिवार वालों ने बताया कि किशोरी की उम्र 14 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार घंटे तक ‌करते रहे बलात्कार

two policeman do gangrape of girl in police station.

बुधवार रात करीब आठ बजे वह घर से शौच के लिए निकली थी तभी मूसाझाग थाने में तैनात दो सिपाही कार लेकर वहां पहुंचे। सिपाहियों ने किशोरी को कार में डाल लिया और मझारा गांव की ओर चले गए। रात में करीब 12 बजे सिपाही किशोरी को गांव के बाहर छोड़ गए।

किशोरी के पिता इन दिनों बरेली के एक अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन के लिए भर्ती हैं। घर पर किशोरी और उसकी मां ही थी। परिवार वालों ने बताया कि दोनों सिपाहियों ने किशोरी को चार घंटे तक थाने के एक कमरे में बंद रखकर उसके साथ गैंगरेप किया।

सिपाहियों की डर की वजह से वे लोग थाने नहीं गए। शाम को मौका देख कर सीधे बदायूं पहुंचे ताकि बड़े अफसरों को सच बता सकें। एसएसपी के अवकाश पर होने के कारण एसपी सिटी लल्लन सिंह ने उनकी फरियाद सुनी और तुरंत मूसाझाग थाने को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।  

सिटी एसपी लल्लन सिंह कहते हैं कि किशोरी से गैंगरेप का मामला मेरे संज्ञान में आया है। इस संबंध में मूसाझाग एसओ ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिपाहियों का पता किया जा रहा है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed