फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two men fell into borewell, safe

बोरवेल से गए बकरी निकालने, गैस से खा गए गश

Sun, 01 Sep 2013 10:34 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 01 Sep 2013 10:34 AM IST
विज्ञापन
two men fell into borewell, safe

माल क्षेत्र में शनिवार सुबह बोरवेल में गिरी बकरी को निकालने के लिए उतरे

विज्ञापन
चाचा-भतीजे जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए।

ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को निकाल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।


माल क्षेत्र के चंदवारा गांव निवासी संजय रावत के बोरवेल में बकरी गिर पड़ी। संजय उसे निकालने के लिए बोरवेल में उतरा। संकरे व गहरे बोरवेल में उतरने ही जहरीली गैस के चलते संजय बेहोश होकर गिर गया।

भतीजे को गिरते देख चाचा चंद्रपाल भी बिना कुछ समझे बोरवेल में उतर पड़े। कुछ ही नीचे पहुंचते ही चंद्रपाल भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया और बेहोश होकर गिर पड़ा।

आसपास काम कर रहे लोगों ने चाचा-भतीजे के काफी देर तक बाहर न आने पर बोरवेल में झांकते हुए आवाज लगाई।

जवाब न मिलने पर मदद के लिए शोर मचाया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही दोनों को निकालते के प्रयास शुरू किए।

एक घंटे की जद्दोजहद के बाद चाचा-भतीजे को बाहर निकाला जा सका। इस बीच पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुला उन्हें स्थानीय सीएचसी पहुंचा। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed