फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two friends killed in hujurpur thana kshetra in Bahraich.

बहराइच: काकटेल पार्टी के लिए बुलाया और फिर दो दोस्तों की ईंट से कूचकर हत्या कर दी

Sat, 06 Feb 2021 12:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sat, 06 Feb 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
Two friends killed in hujurpur thana kshetra in Bahraich.
वारदात के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

बहराइच के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के करमुल्लापुर गांव के निकट नहर किनारे कुछ युवकों ने शुक्रवार की रात को काकटेल पार्टी रखी थी। इसमें शामिल होने आए दो युवकों की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करमुल्लापुर के मजरा चौधरीडीह निवासी महादेव पुत्र बीरबल व बच्छराज पुत्र भगौती की लाश करमुल्लापुर के मथुरा नहर के पास मिली। दोनों के सिर पर चोट व मुंह का जबड़ा टूटा हुआ है। मौके पर पुलिस अधीक्षक डाक्टर विपिन मिश्रा व थानाध्यक्ष आरपी यादव समेत पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं। एसपी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed