{"_id":"6034a20d8ebc3ee92d2739bd","slug":"two-died-in-an-road-accident-in-manpur-thana-kshetra-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: भाजयुमो के नगर उपाध्यक्ष व सदस्य की सड़क दुर्घटना में मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीतापुर: भाजयुमो के नगर उपाध्यक्ष व सदस्य की सड़क दुर्घटना में मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक
Tue, 23 Feb 2021 12:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
सीतापुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसेहरा के निकट ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कोतवाली बिसवां के मोहल्ला कैथीटोला निवासी अभिषेक अवस्थी पुत्र योगेंद्र अवस्थी और आकाश मिश्रा पुत्र रामनरेश मिश्रा सीतापुर से समान लेकर बाइक पर सवार होकर बिसवां अपने घर आ रहे थे, तभी बिसवां की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गये और गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में बिसवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकिस्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अभिषेक भारतीय जनता युवा मोर्चा का नगर उपाध्यक्ष और आकाश सदस्य था। दोनों युवक ही सौम्य और सरल स्वभाव के मिलनसार थे। घटना की जानकारी पर पहुचीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
दोनों भाजयुमो कार्यकर्ताओं की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक जताया है और अफसरों को यथासंभव मदद का निर्देश दिया है।