{"_id":"614ffed260005c691a039f75","slug":"two-brothers-died-after-get-drowned-in-a-pond-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: झाड़-फूक कराने गए दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमेठी: झाड़-फूक कराने गए दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत
Sun, 26 Sep 2021 10:32 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:32 AM IST
सार
अमेठी कोतवाली में हुए एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद गांव में मचा कोहराम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गांव कुसीताली निवासी मोहम्मद यूसुफ के पुत्र मोहम्मद अब्बास (24) और मोहम्मद इस्लाम (17) शनिवार देर शाम अपने मौसी के लड़के हैदर (17) को लेकर अमेठी पावर हाउस स्थित मजार पर झाड़-फूंक कराने गए थे।
विज्ञापन
इसी बीच रात करीब 9:30 बजे हैदर अचानक पावर हाउस के बगल तालाब में कूद गया। हैदर को बचाने के लिए इस्लाम तालाब में कूदा और जब इस्लाम भी तालाब में डूबने लगा तो बड़ा भाई अब्बास दोनों को बचाने के लिए तालाब में कूद गया।
विज्ञापन
घटना में अब्बास और इस्लाम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। हालांकि घटना में हैदर की जान बच गई। मौके पर स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर तहसीलदार पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन