{"_id":"609110368ebc3e80bd09bd6c","slug":"two-arrested-in-gudamba-in-lucknow-for-black-marketing-of-oxygen-cylinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले दो गिरफ्तार, 81 सिलेंडर बरामद हुए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले दो गिरफ्तार, 81 सिलेंडर बरामद हुए
Tue, 04 May 2021 02:43 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 04 May 2021 02:43 PM IST
सार
दोनों के पास से छोटे-बड़े कुल 81 सिलेंडर बरामद हुए हैं। दोनों के खिलाफ महामारी अधिनियम, साजिश रचने और कालाबाजारी का केस हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के गुड़ंबा थाने की पुलिस ने सोमवार देर रात क्राइम ब्रांच की मदद से ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 81 सिलेंडर और एक लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर फरीद अहमद के मुताबिक सूचना के बाद विश्वजीत गुप्ता और विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि विश्वजीत की ऑक्सीजन सप्लाई की एजेंसी है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण में ऑक्सीजन की किल्लत शुरू होने पर दोनों होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के तीमारदारों को मुंहमांगी कीमत पर सिलेंडर बेच रहे थे। बड़े सिलेंडर के आरोपी 32 हजार रुपये तक वसूलते थे।
विज्ञापन
दोनों के पास से छोटे-बड़े कुल 81 सिलेंडर बरामद हुए हैं। दोनों के खिलाफ महामारी अधिनियम, साजिश रचने और कालाबाजारी का केस हुआ है।