फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tuitor beated for misbehave with student.

मुंह दबाकर कर रहा था दुष्कर्म, जमकर हुई पिटाई

Thu, 20 Nov 2014 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Nov 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
tuitor beated for misbehave with student.

वजीरगंज क्षेत्र में एक ट्यूटर ने मंगलवार देरशाम नाबालिग छात्रा से छेड़खानी की और मुंह दबाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। चीख सुनकर पहुंचे परिवारीजनों ने जमकर धुनाई के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


एसओ वजीरगंज अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि नक्खास निवासी अजीज अहमद (48) वजीरगंज क्षेत्र में 11वीं की छात्रा को ट्यूशन पढ़ाता था। मंगलवार शाम को पढ़ाने के दौरान छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन


विरोध पर छात्रा को पीटा और मुंह दबाकर दुष्कर्म की कोशिश की। किसी तरह खुद को चंगुल से छुड़ाने के साथ छात्रा जोर से चीखी। दूसरे कमरे में टीवी देख रहे परिवारीजन चीख सुनकर दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


करतूत का पता चलते ही अजीज को पीटने के साथ पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आरोपी गिरफ्तार कर लिया।

तहकीकात में पता चला कि अजीज करीब ढाई साल से छात्रा को ट्यूशन पढ़ा रहा था। कुछ दिनों से अश्लील व्यवहार कर रहा था।

छात्रा के नजरअंदाज करने पर अजीज ने परिवारीजनों को भूतल के कमरे में टीवी देखने में व्यस्त देखकर दुष्कर्म की कोशिश की। कोर्ट ने अजीज को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed