{"_id":"62dd212dee202831d708b80d","slug":"three-yeras-old-girl-raped-by-a-teenaged-boy-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: तीन साल की मासूम बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म, लुकाछिपी खेलने के बहाने खेत में ले जाकर की करतूत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Gonda: तीन साल की मासूम बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म, लुकाछिपी खेलने के बहाने खेत में ले जाकर की करतूत
Sun, 24 Jul 2022 04:08 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंस, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंस, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 24 Jul 2022 04:08 PM IST
सार
गोंडा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। एक किशोर ने तीन वर्ष की मासूम से दुष्कर्म किया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को बाल संरक्षण गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुकाछिपी खेलने के बहाने शुक्रवार शाम तीन साल की मासूम को एक किशोर नशे की हालत में उठाकर खेत में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म करके भाग गया। मासूम ने घर जाकर परिजनों को बताया तो उसकी मां ने वजीरगंज थाने में शिकायत की।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोर को पकड़ लिया। उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करके बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली तीन साल की मासूम बच्ची शुक्रवार शाम अपने घर के सामने खेल रही थी। तभी वहां नशे की हालत में पहुंचा एक किशोर लुकाछिपी खेलने के बहाने उसे बुला ले गया। खेलते-खेलते वह मासूम को एक सुनसान खेत में ले गया। वहां मासूम के साथ दुष्कर्म करके वह भाग गया।
विज्ञापन
मासूम बच्ची रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इस पर मासूम की मां ने वजीरगंज थाने में आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई।
वजीरगंज थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित मासूम का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया गया। आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करके बाल संरक्षण गृह भेजा गया है।