{"_id":"5920a7d14f1c1b4e51f229b6","slug":"three-from-lucknow-died-in-an-accident-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक, हादसे में तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक, हादसे में तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
Updated Sun, 21 May 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
हादसे का एक दृश्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-फैजाबाद मार्ग पर स्थित कोटवासड़क कस्बे में शनिवार को खड़े ट्रक से बाइक टकरा जाने से बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार लोग लखनऊ के निवासी थे।
विज्ञापन
लखनऊ के फैजुल्लागंज थाना मडियावं जनपद लखनऊ निवासी रियाज अहमद(26) शनिवार को बगैर नंबर की बाइक पर अपनी पत्नी खुशबू (23) बहन नाजनीन (35) एवं भांजी सुम्मा (8) को लेकर अपनी ससुराल देवगांव थाना कुमारगंज फैजाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन
रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में कोटवा सड़क के पास पहुंचे थे कि तभी बाइक रोड पर पहले से ही खड़े ट्रक में जा घुसी।
हादसे में रियाज एवं उसकी भांजी सुम्मा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बहन नाजनीन एवं पत्नी खुशबू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया जहां नाजनीन ने भी दम तोड़ दिया जबकि खुशबू का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन