{"_id":"59757f3c4f1c1b90478b47ea","slug":"thief-stole-the-clothes-caught-in-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी से खुला बाहर सूख रहे कपड़ों के गायब होने का राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी से खुला बाहर सूख रहे कपड़ों के गायब होने का राज
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 24 Jul 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
जानकीपुरम इलाके में पिछले चार दिन से लगातार एक व्यक्ति आम व्यवसायी के घर में सूख रहे कपड़े चुरा रहा था। व्यवसायी ने जब कैमरा खंगाला तो संदिग्ध की हरकत दिखाई दिया। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई का आश्वसन देकर व्यापारी को थाने से वापस लौटा दिया।
विज्ञापन
एसओ कमलेश्वर यादव ने बताया कि जानकीपुरम सेक्टए एफ निवासी जिया हसीब खान आम के व्यवसायी हैं। पिछले कुछ दिनों से उनके गेट के अंदर से लगातार कपड़े चोरी हो रहे थे। जिसके चलते उन्होंने गेट केबाहर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए।
विज्ञापन
एक संदिग्ध गेट के पास हाफ नेकर व टीशर्ट पहने हुए दिखा। वह रोज गेट के अंदर चौतरफा झांकता फिर हाथ में लिए डंडे के सहारे गेट के अंदर सूख रहे कपड़े खींच ले जाता।
विज्ञापन
पीड़ित शनिवार को सीसीटीवी फुटेज लेकर थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें चलता कर दिया।