फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   thief robbed cash from the shopkeeper 

दुकानदार से देशी घी का रेट पूछ गल्ले से उड़ाई 1.41 लाख की नकदी

Thu, 15 Feb 2018 05:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 15 Feb 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
thief robbed cash from the shopkeeper 
Demo Pic

तालकटोरा के राजाजीपुरम सेक्टर-13 में पार्वती कॉम्प्लेक्स में बुधवार दोपहर अग्रवाल बंधू के दुकानदार से देशी घी का रेट पूछा और गल्ले से 1.41 लाख की नकदी पार कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


एसओ सुजीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि टिकैतराय एलडीए कॉलोनी निवासी अजीत अग्रवाल व रंजीत अग्रवाल की राजाजीपुरम सेक्टर 13 स्थित पार्वती कॉम्प्लेक्स में अग्रवाल बंधू के नाम से जनरल मर्चेंट की दुकान व अमूल दूध के डिस्ट्रीब्यूटर है।
विज्ञापन


दोपहर में दुकान पर अजीत अग्रवाल बैठा था। इस दौरान टप्पेबाज युवक दुकान पर पहुंचा और देशी घी का रेट पूछने लगा। साथ ही फोन पर बात करते हुए अजीत से दुकान का स्थान पूछने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजीत ने देशी घी का रेट पांच सौ रुपये बताया और दूध के कैरट सही करने के बाद दुकान के अंदर का सामान ठीक करने लगा। मौका देखकर युवक गल्ले में रखे 1.41 लाख रुपये लेकर भाग निकला।


अजीत ने बताया कि दोपहर में अमूल दूध का पेमेंट देना होता है। जब गल्ला खोला तो नकदी गायब थी। उन्होंने बताया कि युवक की उम्र करीब 27 वर्ष है। युवक ने जींस व शर्ट पहन रखी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई। वहीं पीड़ित अजीत ने घटना को लेकर तालकटोरा थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed