फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The tampering of the driver, women jump from auto to save her

चालक ने की छेड़छाड़, जान बचाने काो चलती ऑटो से कूदी युवती, आरोपी की कुटाई

Sat, 16 Mar 2019 01:05 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Sat, 16 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
The tampering of the driver, women jump from auto to save her
पिटार्ई - फोटो : अमर उजाला
गोमतीनगर के रिवर फ्रंट के पास शुक्रवार दोपहर ऑटो में सवार युवती से चालक ने छेड़छाड़ की। विरोध किया तो रफ्तार और बढ़ा दी। युवती मदद के लिए चिल्लाई और लोहिया पथ पर चलती ऑटो से कूद गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने ऑटो को घेरकर रोका और चालक को पीटकर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं, कुछ लोगों ने चालक व ऑटो को नदी में फेंकने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक ऑटो चालक शराब के नशे में था। एक  राहगीर ने ऑटो चालक के खिलाफ युवती से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पीड़िता निजी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


इंदिरानगर निवासी युवती दवा लेने सिविल अस्पताल गई थी। वहां से घर जाने के लिए दोपहर करीब एक बजे वह ऑटो में बैठी। वीमेन पावर लाइन चौराहे पर पहुंचते ही चालक गोंडा के कटरा निवासी चालक कृष्ण कुमार द्विवेदी ने ऑटो गोमतीनगर की ओर मोड़ दिया। युवती ने इसका विरोध किया तो गति बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी पर बने पुल पर ऑटो पहुंचा तो युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी चीख सुनकर राहगीरों की नजर पड़ी तो चालक ने क्षेत्राधिकारी गोमतीनगर कार्यालय के सामने से ऑटो को रिवर फ्रंट की तरफ मोड़ दिया। इसके बाद लोहिया पथ पर पहुंचते ही युवती चलती ऑटो से कूद गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

सड़क पर गिरकर युवती का सिर फट गया। वह खून से लथपथ सड़क  पर पड़ी थी। वहीं, मदद को आए राहगीरों ने पीछा कर ऑटो चालक को घेरकर रोका। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई की। इससे पुल पर समतामूलक से वीमेन पावर लाइन चौराहे के बीच जाम लग गया।

राहगीरों ने ही पुलिस कंट्रोल रूम और युवती के परिवारीजनों को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंची लोगों ने चालक को अधमरा कर दिया। कुछ लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की तो हंगामा शुरू हो गया। छेड़खानी की वारदात से लोग बेहद नाराज थे।

वहीं, जब पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची तो लोग भड़क उठे। आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी करते हुए पुल पर जाम लगा दिया। इसी बीच पहुंची गौतमपल्ली की पीआरवी और थाने की पुलिस लोगों को किसी तरह शांत कराने की कोशिश करने लगी।

हालात ऐसे थे कि लोगों के बीच से ऑटो चालक को निकालना पुलिस के लिए मुश्किल हो गया। कुछ लोगों ने पुलिस से भी हाथापाई की। इसके बाद किसी तरह ऑटो चालक को अस्पताल भेजा गया। देर शाम पुलिस उसे अस्पताल से गोेमतीनगर थाने लेकर गई। जहां उसे हवालात में डाल दिया गया।

पुलिस ने युवको को दौड़ाया
वारदात से आक्रोशित लोगों ने पीटने के बाद चालक को गोमती नदी में फेंकने की कोशिश की। इस दौरान मौजूद अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक गौतमपल्ली राजेश कुमार सिंह व जियामऊ चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव और कुछ पुलिसकर्मियों ने लोगों को रोका तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। किसी तरह मामला शांत हुआ। कुछ देर बाद भीड़ में मौजूद कुछ युवकों ने ऑटो भी नदी में फेंकने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने युवकों को खदेड़ा।


राहगीर ने दर्ज कराया मुकदमा
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर रामसूरत सोनकर के मुताबिक घायल युवती को परिवारीजन ले गए। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।  पुलिस के मुताबिक राहगीर नेहरू इंक्लेव निवासी रोमेश राना ने ऑटो चालक के खिलाफ युवती से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed