फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The cause of death remained cold

आग तापते समय नाले में गिरा बुजुर्ग, मौत

Tue, 19 Nov 2013 01:12 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 19 Nov 2013 01:12 AM IST
विज्ञापन
The cause of death remained cold
इटौंजा क्षेत्र में खेत की सिंचाई के दौरान ठंड लगने पर एक बुजुर्ग ने चकरोड के किनारे अलाव जलाया। आग तापते समय संतुलन बिगड़ने से नाले में जा गिरा। देर तक न लौटने पर तलाशने निकले परिवार को उसका शव नाले में मिला।
विज्ञापन


गांव बगहा निवासी वारिस अली (65) रविवार को अपने बेटे शकील व अन्य लोगों के साथ खेत की सिंचाई करने गया था।

शाम को ठंड लगने पर वारिस ने सहयोगी की मदद से चकरोड पर पुआल जलवाया और तापने लगा। बेटा शकील घर चला गया।

सहयोगी ने भी थोड़ी देर तापने के बाद सिंचाई का काम पूरा किया और इंजन लदवाने के लिए वारिस को आवाज दी।

जवाब न मिलने पर समझा कि घर चला गया होगा। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति की मदद से इंजन लदवाया।

इस बीच शकील खेत पर लौटा और पिता के घर न पहुंचने की जानकारी दी। अलाव के पास जाकर देखा तो पास के नाले में वारिस मृत पड़ा था।

पुलिस को सूचना देने के साथ वारिस को नाले से निकाला गया। परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की।

शरीर पर कोई जाहिरा चोट नजर न आने पर पुलिस ने हादसा मानते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एसओ का कहना है कि पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट होने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed