फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Techie shivendu madhav held for running fake railway job portal.

लाखों को ठगने वाला ये शातिर कभी था 'हीरो'!

Wed, 01 Oct 2014 06:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 01 Oct 2014 06:45 PM IST
विज्ञापन
Techie shivendu madhav held for running fake railway job portal.

भोपाल रेलवे भर्ती बोर्ड की दो साइटें हैं। एक असली और दूसरी नकली। नकली साइट (www.rrbbpl.org) देखने में पहली से भी ज्यादा अच्छी लगती है।

विज्ञापन


इस पर एक भर्ती की सूचना दी गई। जॉब की तलाश में घूम रहे लाखों बेरोजगारों ने इस पर अप्लाई कर दिया। फिर शुरू हुआ फर्जीवाड़ा।

एक ऐसा खेल, जो खुलेआम नेट की दुनिया में खेला जा रहा था और जिसका मास्टर माइंड कोई और नहीं बल्कि एक ऐसा शख्स था, जिसे पूर्व राष्ट्रपति ने उसकी काबिलियत के लिए सम्मानित किया था।
विज्ञापन


इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ तो मास्टर माइंड शिवेंदु माधव की भी तलाश शुरू हुई, आखिरकार बुधवार को उसे यूपी एसटीएफ की टीम ने लखनऊ से ही गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

होगी पूरे गिरोह की गिरफ्तारी

Techie shivendu madhav held for running fake railway job portal.

शिवेंदु माधव की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ के हौंसले बुलंद हो गए हैं। एसटीएफ के एक ‌अधिकारी ने बताया कि जल्द ही पूरे गैंग का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि एक दो दिनों में माधव के कुछ अन्य साथियों की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।

फिलवक्त एसटीएफ की टीम यह पड़ताल करने में जुटी है कि ‌शिवेंदु ने इतने बड़े फर्जीवाड़े को अंजाम कैसे दिया। जांच टीम उसके तौर-तरीकों और माध्यमों की भी जानकारी जुटा रही है।


पता यह भी चला है कि भोपाल रेवले भर्ती बोर्ड की जो फर्जी वेबसाइट माधव ने तैयार की थी, उसे भी उसने नागेंद्र कुमार के नाम से ही बनवाया था। नागेंद्र भोपाल रेलवे भर्ती बोर्ड के प्रमुख हैं।

एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक, शिवेंदु के साथ इस पूरे फर्जीवाड़े की प्लानिंग बनाने और अंजाम देने में बनारस के एक विपिन पाठक नाम के युवक शामिल था, जिसकी तलाश जारी है।

एपीजे अब्दुल कलाम ने किया था सम्मान

Techie shivendu madhav held for running fake railway job portal.

कुछ साल पहले एक मौका देश के लिए गर्व का पल था। बिहार के सीवान जिले से निकला टेकी शिवेंदु तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से सम्मानित हो रहा था। पटना में लगी एक साइंस ‌एग्जीबिशन में कलाम उसकी तारीफ कर रहे थे, तो पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा हो रहा था।

उसने गूगल की तर्ज पर एक सर्च इंजन बनाकर पूरे देश के युवाओं में जोश भर दिया था और उसकी चर्चा एक होनहार भविष्य के रूप में हर तरफ हो रही थी।

एसटीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक, माधव ने हाल ही में अपने फेमस ब्लॉग को 4.5 लाख रुपये में एक अमेरिकी यूनिव‌र्सिटी के नामी प्रोफेसर को बेच दिया था।

उसकी दो अन्य वेबसाइट www.cozli.com और www.technozeast.com हैं। माधव के बारे में अक्सर डिजिट मैग्जीन पर लिखा जाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed