फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teacher arrested in eve teasing with girl child.

टीचर ने मासूम के साथ की शर्मनाक हरकत

Thu, 13 Nov 2014 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Nov 2014 04:35 PM IST
विज्ञापन
teacher arrested in eve teasing with girl child.

हसनगंज इलाके में मंगलवार शाम मासूम छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने वाले अधेड़ को उसके ही घर पर बच्ची के परिवारीजनों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी।

विज्ञापन


बीच बचाव करने पहुंचे ट्यूटर के परिवारीजनों की भी धुनाई कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस आरोपी ट्यूटर को कोतवाली उठा लाई।

पुलिस ने मासूम की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। बहरहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, डालीगंज निवासी चंद्रिका (54) मोहल्ले में आठ वर्षीय बच्ची को हफ्ते भर से पढ़ाने उसके घर जाता था। आरोप है कि मासूम से ट्यूटर ने छेड़छाड़ व बदसुलूकी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम घर पहुंची मां को बच्ची ने आपबीती बताई। मां ने फोन पर पति को इसकी जानकारी दी। इससे नाराज पति ने ट्यूटर के घर पहुंचकर उसे बंधक बनाकर पिटाई की।

पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया

teacher arrested in eve teasing with girl child.

बीच बचाव के लिए घरवाले दौड़े तो उन्हें भी धुन दिया। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने ट्यूटर के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज उसे जेल भेजा है। इंस्पेक्टर का कहना है मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है।

परिवारीजनों ने बताया कि ट्यूशन फीस कम होने पर चंद्रिका ने बच्ची को पढ़ाने से मना कर दिया था। सोमवार को पढ़ाने नहीं गया।

इसे लेकर ही चंद्रिका व बच्ची के पिता के बीच नोकझोंक हुई थी। इसके बाद बच्ची का पिता फंसाने की धमकी देते हुए निकल गया।

मंगलवार देर शाम उसने कई लोगों के साथ चंद्रिका के घर धावा बोल दिया। आरोप है बच्ची की मां सुलह के लिए रुपये की डिमांड कर रही थी।
लोगों में रोष
ट्यूटर की पिटाई व गिरफ्तार किए जाने की सूचना पर मोहल्ले के लोग कोतवाली पहुंच गए। हालांकि पुलिस ने आरोपी को नहीं छोड़ा। लोगों ने बताया अभी चार माह पहले बच्ची की मां का झगड़ा हुआ था।

मामला पुलिस तक पहुंचा तो बच्ची की मां ने पड़ोसी युवकों पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed