फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   student of class nine is involved in lashkar e taiba WhatsApp group case 

क्लास 9 का स्टूडेंट है वॉट्सएप पर लश्कर-ए-तैयबा ग्रुप बनाने वाला आरोपी

Sun, 25 Feb 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 25 Feb 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
student of class nine is involved in lashkar e taiba WhatsApp group case 
इस तरह के लिंक से कर रहे थे इन्वाइट।

वॉट्सएप पर लश्कर-ए-तैयबा नाम के ग्रुप का लिंक भेजने वाले मोबाइल नंबर यूजर के खिलाफ रविवार दोपहर हजरतगंज कोतवाली में साइबर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई।

विज्ञापन


सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि बालू अड्डा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मनोज गुप्ता की तरफ से केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती छानबीन में पता चला है कि लिंक भेजने वाला ग्रुप का मेंबर है। ग्रुप की ज्यादा पड़ताल के लिए साइबर सेल की टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि मनोज गुप्ता के वॉट्सएप पर किसी ने लश्कर-ए-तैयबा नाम से ग्रुप को जॉइन करने के लिए लिंक भेजा था। मनोज ने बृहस्पतिवार को साइबर सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका शक था कि ग्रुप में कश्मीर से संबंधित वीडियो तथा देश विरोधी व संवेदनशील पोस्ट व मैसेज का आदान-प्रदान किया जा रहा है। इंस्पेक्टर ने ग्रुप का लिंक खोलने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।

उन्होंने इस संवेदनशील मामले की जानकारी आला अधिकारियों को देने के साथ ही लिंक भेजने वाले मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। पता चला कि लिंक भेजने वाला राजस्थान के भीलवाड़ा के मांडलगढ़ निवासी कक्षा नौ का छात्र सलमान खान है।


सलमान ने इंस्पेक्टर को बताया कि ग्रुप उसके साथ पढने वाले साबिर ने बनाया है। इसमें स्कूल के कई छात्र शामिल हैं। पुलिस साबिर से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि राजस्थान की साइबर सेल को भी ग्रुप के बारे में सूचना दे दी गई है। साथ ही मांडलगढ़ पुलिस से भी संपर्क करके कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed