{"_id":"5c4ee230bdec2208332038d0","slug":"stf-team-arrested-two-smugglar-with-skin-of-deer-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिरन की खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल के शिकारी से पांच लाख में कर रहे थे डील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिरन की खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल के शिकारी से पांच लाख में कर रहे थे डील
Mon, 28 Jan 2019 04:36 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 28 Jan 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
एसटीएफ की गिरफ्त में आए तस्कर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ की टीम ने रविवार को लखनऊ में चारबाग के एक होटल के पास घेराबंदी करके बिहार से आए दो तस्करों को हिरन की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों तस्कर नेपाल के एक शिकारी से दो लाख में खरीदी खाल की पांच लाख में डील कर रहे थे।
एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक सत्यसेन यादव के नेतृत्व में निरीक्षक विजेंद्र शर्मा व राजेश त्रिपाठी की टीम ने चारबाग में घेराबंदी करके बिहार के सिवान जिले के नौतन थाने के किलपुर निवासी राममनोहर सिंह कुशवाहा और गांव सिसवा जगदीशपुर के बृज नारायन यादव उर्फ चौधरी को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से बारासिंहा हिरन की खाल, दो आधार कार्ड, दो मोबाइल फोन व छह सौ रुपये बरामद किए।
दोनों ने पूछताछ में कुबूला कि सुपौल के भीमनगर बाजार में रहने वाले अरुण उपाध्याय के माध्यम से नेपाल के रहने वाले शिकारी से दो लाख रुपये में खाल खरीदी थी। उसे पांच लाख में बेचने की तैयारी थी। कई लोगों से मोबाइल पर डील हुई। खाल को लेकर चारबाग पहुंचे थे।

पकड़े गए तस्करों से की जारी पूछताछ
इस खुलासे पर एसटीएफ ने अवध वन प्रभाग के शहरी रेंज में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई। शहरी रेंज द्वारा अगली कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि केंद्रीय वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की पहल पर एसटीएफ ने वन्यजीवों की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई की है।
इससे पहले 18 जनवरी को संपूर्ण क्रांति ट्रेन में पटने से आ रहे मो. सब्बन को कानपुर सेंट्रल से गिरफ्तार करके दुर्लभ प्रजाति के 43 तोते बरामद किए थे। पकड़े गए तस्करों से उनके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।