लंच बॉक्स के बहाने अपने रूम में बुलाया और...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोजनीनगर में एक मिशनरी स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर ने चौथी की छात्रा से बदसुलूकी की। मामला बुधवार का है। शर्मसार कर देने वाली इस घटना को पहले तो प्रबंधन छिपाता रहा, बाद में आरोपी शिक्षक शाहजहांपुर के सदर निवासी फैजल को बर्खास्त किया। पुलिस ने फैजल को गिरफ्तार कर लिया है।
सरोजनीनगर थाना क्षेत्र निवासी छात्रा के परिवारीजनों ने बताया कि बच्ची बुधवार को स्कूल से लौटी तो सहमी हुई थी। मां के पूछने पर बच्ची ने बताया कि स्पोर्ट्स ग्राउंड में फैजल ने उसे अपना लंच बॉक्स देकर कमरे में रखने के लिए कहा।
जब बच्ची रूम में गई तो पीछे से फैजल भी पहुंच गया और उससे बदसुलूकी करनी शुरू कर दी। परिवारीजनों का आरोप है कि जब इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से की तो उन्होंने चुप रहने की चेतावनी दी। हालांकि बाद में उसे बर्खास्त कर दिया।
एसओ आरएन यादव का कहना है कि फैजल के खिलाफ छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज की गई है। स्कूल के प्रिंसिपल अभी बाहर हैं। उनके लौटने पर स्कूल जाकर अन्य कार्रवाई की जाएगी।
बेटी की बात सुन मां के उड़ गए होश
सरोजनीनगर थाना क्षेत्र निवासी छात्रा के परिवारीजनों ने बताया कि बच्ची बुधवार को स्कूल से घर आई तो काफी सहमी और घबराई हुई थी। मां ने उसे पुचकारा तो वह रोने लगी। मासूम ने बताया कि स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर फैजल खान ने उसके साथ गंदी हरकतें की हैं।
बेटी की बात सुनकर मां के होश उड़ गए। छात्रा का कहना था कि स्पोर्ट्स ग्राउंड में टीचर ने उसे अपना लंच बॉक्स देकर कमरे में रखने के लिए कहा। छात्रा लंच बॉक्स लेकर टीचर के रूम चली गई। पीछे-पीछे से टीचर भी आ गया। आरोप है कि बच्ची को अकेला पाकर टीचर ने उससे अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। छात्रा ने विरोध किया तो टीचर उसे धमकाने लगा।
परिवारीजनों का कहना है कि किसी तरह टीचर के चंगुल से छूटकर बच्ची स्कूल प्रबंधन के पास गई और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। हालांकि, छात्रा की मदद करने के बजाय स्कूल प्रबंधन ने उसे डपटते हुए खामोश रहने की चेतावनी दे डाली।
आठ माह से नौकरी कर था फैजल
एसओ ने बताया कि टीचर शाहजहांपुर के सदर निवासी फैजल करीब आठ महीने से स्कूल में नौकरी कर रहा है। एसओ ने कहा कि फैजल को हिरासत में लेकर एफआईआर दर्ज की जा रही है। एसओ ने बताया कि स्कूल के प्रिंसिपल शहर से बाहर हैं।
परिवारीजनों ने इस प्रकरण में उनसे फोन पर बातचीत की। इसके बाद उन्होंने फैजल को नौकरी से निकालने की बात कही है। एसओ ने कहा कि प्रिंसिपल के लौटने पर उनसे बात की जाएगी।
बेटी की आपबीती सुनकर आगबबूला मां स्कूल पहुंची। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से फैजल के बारे में पूछताछ शुरू की। फैजल को इसकी जानकारी मिली तो वह स्कूल से भाग गया। छात्रा की मां और अन्य परिवारीजनों ने स्कूल परिसर में टीचर को ढूंढ़ा, लेकिन उसका पता नहीं लगा।
इसके बाद परिवारीजन थाना पहुंचे और पुलिस को पूरा मामला बताया। पुलिस की एक टीम ने टीचर की तलाश में दबिश दी। स्कूल के पास से ही उसे दबोच लिया गया।
स्कूल प्रबंधन और पुलिस छिपाती रही घटना
छेड़छाड़ की घटना को स्कूल प्रबंधन और स्थानीय पुलिस छिपाने की कोशिश करती रही। परिवारीजनों ने बुधवार दोपहर ही सरोजनीनगर पुलिस से आरोपी टीचर की शिकायत की थी।
पुलिस ने शाम को ही टीचर को हिरासत में भी ले लिया, लेकिन एफआईआर नहीं दर्ज की।
स्कूल प्रबंधन ने भी पीड़ित छात्रा के परिवार के सदस्यों को सहयोग नहीं किया। परिवारीजनों ने बताया कि जब पुलिस से शिकायत करने की बात कही तब स्कूल प्रबंधन ने टीचर के खिलाफ कार्रवाई की।
टीचर फैजल खान ने खुद को निर्दोष बताया है। उसका कहना है कि छात्रा को थप्पड़ मारा था, इसलिए उसने छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। हालांकि, पुलिस उसकी बात से सहमत नहीं है। एसओ ने कहा कि छात्रा गलत आरोप नहीं लगाएगी। टीचर ने कोई तो गलत हरकत की होगी तभी उसने शिकायत की।