{"_id":"6016bcd0099b6e1ff566715c","slug":"six-years-old-girl-raped-in-gonda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: चाचा ने छह साल की भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, केस दर्ज, भतीजा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोंडा: चाचा ने छह साल की भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, केस दर्ज, भतीजा गिरफ्तार
Sun, 31 Jan 2021 07:51 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 31 Jan 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
छह साल की मासूम बच्ची को बिस्किट देने के बहाने बहला-फुसलाकर उसके चचेरे चाचा ने अपने भतीजे से गांव के तालाब के पास बुलवा लिया और मासूम के साथ दुष्कर्म किया। मासूम की चीख सुनकर छुट्टा मवेशियों की रखवाली कर रहे गांव के लोग वहां पहुंचे और मासूम के परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
मासूम बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में मासूम बच्ची के पिता ने थाना कौड़िया में आरोपी चाचा समेत दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी चाचा के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चाचा फरार है।
विज्ञापन
कौड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छह साल की मासूम बच्ची के पिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि शनिवार की रात तकरीबन साढ़े दस बजे उसकी छह साल की मासूम बेटी को उसके गांव का रहने वाली पाटीदार अशोक कुमार जो रिश्ते में मासूम का चाचा लगता है।
विज्ञापन
उसने अपने भतीजे टकलू के माध्यम से उसकी बेटी को बिस्किट देने के बहाने बहला-फुसलाकर गांव के बाहर तालाब के पास ले गया। वहां पहले से मौजूद अशोक कुमार ने उसकी बेटी के संग दुष्कर्म किया और फरार हो गया। बेटी की चीख सुनकर छुट्टा मवेशियों से फसल की रखवाली कर रहे गांव के लोग दौड़े। वह भी अपनी पत्नी के साथ मौके पर पहुंचा। मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज रहा है।
Trending Videos
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया
मामले में मासूम बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी चाचा अशोक कुमार व टकलू के खिलाफ थाना कौड़िया में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी टकलू को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी अशोक कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।