फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six years girl raped in Lucknow.

छह साल की बच्ची ने सुनाई रेप की खौफनाक कहानी!

Tue, 21 Apr 2015 08:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Apr 2015 08:09 AM IST
विज्ञापन
Six years girl raped in Lucknow.

इंदिरानगर के अमराई गांव में सोमवार दोपहर छह वर्षीय बच्ची को दबोचकर किशोर ने रेप किया और लहूलुहान अवस्था में छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन


चीखें सुनकर पहुंचे परिवारीजनों ने इंदिरानगर पुलिस को सूचना दी। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी किशोर को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया है। अमौसी निवासी मजदूर की बेटी रविवार शाम अमराई गांव निवासी मामा के घर आई थी।

सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बच्ची मकान की छत पर बने स्टोर रूम में खेल रही थी तभी पड़ोस के मकान की छत से 15 वर्षीय किशोर आ गया। उसने बच्ची से अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। शोर मचाने पर उसने बच्ची का मुंह दबाया और रेप करने के बाद भाग निकला।
विज्ञापन


लहूलुहान बच्ची रोते हुए नीचे अपने परिवारीजनों के पास पहुंची तो उसकी हालत देख सबके होश उड़ गए। एसओ शशिशेखर यादव ने बताया कि आरोपी किशोर पड़ोस में रहने वाले मजदूर का भांजा है और बाराबंकी के फतेहपुर मवई गांव में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची की हालत देखकर खड़े हो गए रोंगटे

Six years girl raped in Lucknow.

कुछ ही दिन पहले किशोर मामा के घर आया था। सूचना पाकर पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची। बच्ची से पूछताछ के बाद पुलिस पड़ोसी के घर गई लेकिन आरोपी किशोर नहीं मिला।

गांव के लोगों से पूछताछ में आरोपी के एक खेत में छिपा होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर किशोर को दबोच लिया। एसओ ने बताया कि किशोर के पिता पेंटर हैं। पीड़िता और आरोपी दोनों ही स्कूल नहीं जाते हैं। एसओ ने बताया कि बच्ची और आरोपी के कपड़े कब्जे में लेकर जांच के लिए सील करवा दिए गए हैं।

बच्ची की हालत देखकर परिवारीजन सन्न रह गए। बच्ची ने परिवारीजनों के सामने ही पुलिस को दरिंदगी की कहानी सुनाई तो उनके भी होश उड़ गए।

उसने बताया कि वह स्टोर रूम में खेल रही थी तभी पीछे से अचानक किसी ने उसे दबोच लिया। बच्ची चीखी तो बदमाश ने उसका मुंह दबा दिया और अश्लील हरकतें करने लगा। इसके बाद स्टोर रूम में ही बच्ची का गला पकड़कर उससे दुराचार किया।

मुंह से न सांस आ रही थी न आवाज निकली रही

Six years girl raped in Lucknow.

बच्ची ने बताया कि उसके मुंह से न सांस आ रही थी न ही आवाज निकल पा रही थी। दुराचार के बाद बदमाश अपने घर की छत पर कूदकर ही भाग निकला।

रविवार शाम से ही मौके की तलाश में था किशोर

एसओ ने कहा कि आरोपी किशोर रविवार शाम से ही मौके की तलाश में था। पूछताछ में उसने बताया कि वह बच्ची पर लगातार नजर रख रहा था।

रविवार शाम को वह छत पर खेलने आई थी लेकिन परिवार के लोग साथ में थे। दोपहर को बच्ची को अकेला पाकर बदमाश ने वारदात को अंजाम दे दिया।

ग्रामीणों का कहना था कि घटना के वक्त बच्ची और आरोपी के परिवारीजन घर पर ही मौजूद थे इसके बावजूद घटना करना बडे़ दुस्साहस का काम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed