फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   six people arrested in gangrape

गैंगरेप कर वीडियो बनाया फिर किया वायरल, गिरफ्तार

Mon, 08 Feb 2016 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 08 Feb 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
six people arrested in gangrape

कालेज की एक छात्रा से गैंगरेप कर उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के एक मामले में सीबीआई ने यूपी एसटीएफ की सहायता से मुख्य आरोपी समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


मुख्य आरोपी को मुजफ्फरनगर के भोपा व बाकी के पांच को सहारनपुर से बड़गांव के पास से दबोचा गया। इनकी गिरफ्तारी पर एक लाख का इनाम घोषित था। सीबीआई को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का खुलासा करने की जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन


फरवरी 2015 में हैदराबाद के एक निजी संगठन प्रज्जवला ने इंटरनेट पर वायरल हुई कुछ वीडियो क्लिपिंग के सिलसिले में सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी, जिस पर अदालत ने सीबीआई को जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने इस प्रकरण में कुल आठ मुकदमे दर्ज किए थे। इनमें से एक मामला यूपी का था। इस वीडियो में दुराचार में शामिल युवकों को चिह्नित करने पर पाया गया कि एक मुजफ्फरनगर के भोपा का सुमित व बाकी के पांच युवक सहारनपुर के बड़गांव के हैं।

ऐसे लगाया गया पता

six people arrested in gangrape

इसके बाद सीबीआई अफसरों ने यूपी एसटीएफ से सहयोग मांगा था। एसटीएफ ने इनको चिह्नित कर उनकी लोकेशन हासिल कर ली। इसके बाद सीबीआई ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

फरवरी 2015 में हुई वारदात का वीडियो मार्च में वायरल किया गया था। वीडियो में दिख रहे युवक पश्चिम उत्तर प्रदेश की भाषा बोल रहे थे, पर सीबीआई उन्हें चिन्हित नहीं कर पा रही थी।

वीडियो क्लिप जिस आईपी नंबर से भेजी गई, उसका पता करने पर सामने आया कि यह नंबर सहारनपुर व मुजफ्फरनगर में सक्रिय रहा है। इसके बाद इन युवकों का पता कर दबोचा जा सका।

लड़के के साथ था प्रेमी

six people arrested in gangrape

इस मामले में अभी तक की जांच में पता चला है कि वीडियो एक वर्ष पुराना है और यह युवती एक कालेज की छात्रा थी। वारदात के दिन वह अपने प्रेमी के साथ उसकी बाइक से आई थी। दोनों गन्ने के खेत में मौजूद थे, जहां उन्हें आपत्तिजनक अवस्था में देखकर वहीं के सुमित व उसके साथियों ने दबोच लिया।

इसके बाद इन युवकों ने युवती के प्रेमी के साथ मारपीट की और युवती से दुराचार कर उसकी वीडियो भी बना ली। बाद में इस वीडियो को वायरल कर दिया।

दुराचार करने व वीडियो बनाने में सुमित के साथ उसके दोस्त संजय पुत्र धर्मपाल सिंह, नीरज कुमार पुत्र बाबू राम, अनुज पुत्र नेत्रपाल, विनोद पुत्र भोपाल तथा राजेंद्र पुत्र फेरू सिंह शामिल हैं।

यह पांचों ग्राम बड़गांव थाना बढ़गांव (सहारनपुर) के रहने वाले हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में सीबीआई के एएसपी एन कृष्णमूर्ति, डीएसपी अमित कुमार व निरीक्षक दीपक कुमार व एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक अजय सहदेव व उनकी टीम शामिल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed