{"_id":"62357f126f4eec6b411a0bed","slug":"sipahi-suspended-for-threatening-a-man-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: टक्कर से कार पर पड़े निशान से भड़का सिपाही, असलहा लहराकर दी धमकी, वीडियो वायरल, निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीतापुर: टक्कर से कार पर पड़े निशान से भड़का सिपाही, असलहा लहराकर दी धमकी, वीडियो वायरल, निलंबित
Sat, 19 Mar 2022 12:28 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 19 Mar 2022 12:28 PM IST
सार
कार बाहर निकालते समय पड़ोसी की कार सिपाही की कार से टकरा गई। भड़के सिपाही ने हवा में असलहा लहरा कर युवक को धमकी दी। उसे निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही का असलहा लहराने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सिपाही धमकी देते हुए भी नजर आया है। मामले में पुलिस अधीक्षक ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सिद्धार्थ रॉय गुरु नानक कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। दो दिन पूर्व सिद्धार्थ रॉय किसी काम से बाहर जा रहा था। वह अपनी कार घर से बाहर निकाल रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी से उसकी कार टकरा गई। जिससे सिपाही की गाड़ी में निशान पड़ गया। सिपाही गाड़ी मालिक से विवाद करने लगा।
विज्ञापन
विवाद इतना बढ़ गया कि सिपाही अपने पास मौजूद अवैध असलहे को कॉलोनी में खुलेआम लहराकर धमकी देने लगा। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में एसपी आरपी सिंह ने बताया कि आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन