फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sipahi caught red handed taking bribe in Sitapur.

सीतापुर: रिश्वत लेने के बाद ही बेचने देता था कच्ची शराब, पैसे गिनते वीडियो हुआ वायरल, दो पर केस दर्ज

Wed, 04 May 2022 09:27 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 May 2022 09:27 PM IST
सार

रिश्वत लेने के मामले में सिपाही समेत दो पर केस दर्ज हो गया है। वीडियो में एक शख्स ने बताया था कि कचनार चौकी में तैनात सिपाही रामकिशोर यादव कच्ची शराब के एवज में रिश्वत लेता है।

विज्ञापन
sipahi caught red handed taking bribe in Sitapur.
सिपाही का वीडियो वायरल हो गया है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोतवाली देहात इलाके के कचनार चौकी के सिपाही का पैसे लेते वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिसकर्मी पर केस दर्ज कर लिया गया है। एक और युवक पर भी केस दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


28 अप्रैल को एक सिपाही वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें सिपाही पैसे का लेनदेन कर रहा था। वीडियो कोतवाली देहात इलाके की एक चौकी पर तैनात सिपाही रामकिशोर यादव का बताया जा रहा था। वीडियो में एक शख्स ने बताया था कि कचनार चौकी में तैनात सिपाही रामकिशोर यादव कच्ची शराब के एवज में रिश्वत लेता है। पास के गांव में कच्ची शराब बनाई जाती है। पूरे गांव में अधिकतर लोग कच्ची शराब ही बनाते हैं। इसलिए वहां के लोग हर माह पुलिस को पैसा देते हैं। युवक ने बताया कि जब तक पैसा नहीं मिलता तब तक शराब नहीं बेचने दी जाती थी।
विज्ञापन


मामले को लेकर इंस्पेक्टर कोतवाली देहात मुकुल प्रकाश वर्मा ने तहरीर दी है। उनकी तहरीर पर केस दर्ज लिया गया है। वादी इंस्पेक्टर की तहरीर के मुताबिक, वीडियो में वायरल हुए आरोपी पुलिसकर्मी रामपुर टिकवापारा निवासी राजेश के सहयोग से शराब बनाने वाले लोगों से पैसा इकट्ठा करवाते थे। भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत सिपाही और दूसरे युवक पर भी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कोतवाली देहात मुकुल वर्मा ने बताया कि मामले में उनकी तहरीर पर सिपाही और वीडियो में बयान देने वाले युवक पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed