{"_id":"6291f270d12fff22db5a8343","slug":"sipahi-asked-money-to-reach-on-place-to-solve-the-issue-in-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkarnagar: पुलिस को मौके पर बुलाना है तो पेट्रोल डलवाइये, सिपाही ने एक किमी के मांगे 500 रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ambedkarnagar: पुलिस को मौके पर बुलाना है तो पेट्रोल डलवाइये, सिपाही ने एक किमी के मांगे 500 रुपये
Sat, 28 May 2022 03:29 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 28 May 2022 03:29 PM IST
सार
फरियादी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई तो सिपाही ने जाने के लिए अलग से पैसे मांगे। जब उसे 200 रुपये दिए गए तो उसने कहा कि 500 से कम में काम नहीं होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसी घटना-दुर्घटना की सिर्फ शिकायत करना ही काफी नहीं है। अगर आप चाहते हैं कि जांच के लिए पुलिस मौके पर आए तो सिपाही को पेट्रोल का पैसा भी देना होगा। जिले के सम्मनपुर थाना क्षेत्र में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। सिपाही ने एक किमी. दूर जाने के लिए 200 रुपये नामंजूर करते हुए 500 रुपये की डिमांड की। न मिलने पर वह मौके पर नहीं गया।
विज्ञापन
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के रोशनगढ़ निवासी रामअवतार गुप्ता ने थाने में तैनात पुलिसकर्मी पवन चतुर्वेदी की शिकायत एसपी आलोक प्रियदर्शी से की है। इसमें बताया गया कि उनके घर पर एक विशाल पेड़ लटक गया है। लगातार आंधी तूफान आने के चलते कई बार पड़ोसी से झुक गई डाल को काटने का अनुरोध किया गया, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं। पंचायत की बात भी नहीं माना।
विज्ञापन
इस पर गुरुवार को थाने जाकर एसओ से शिकायत की गई। एसओ ने प्रकरण सिपाही को सौंपते हुए बाकायदा थाने से रिसीविंग भी उपलब्ध करा दी। शाम को सिपाही पवन चतुर्वेदी ने रामअवतार को सैदापुर पुलिस चौकी पर बुलाया। वहां से रोशनगाढ़ की दूरी बमुश्किल एक किमी. है।
विज्ञापन
शिकायत में कहा गया कि सिपाही ने मौके पर जाने के लिए पेट्रोल की डिमांड की। एक किमी. की दूरी तय करने के लिए रामअवतार ने 200 रुपये सहर्ष निकाला तो सिपाही ने यह कहते हुए इंकार कर दिया कि हम 500 रुपये से कम नहीं लेते। रामअवतार से बाद में एसओ सूबेदार यादव ने कहा कि सिपाही ने यदि ऐसा किया है, तो गलत है। शिकायतकर्ता को एक रुपये भी नहीं देना है। सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। हम लोग उसका पालन करेंगे। उधर एसपी ने कहा कि मामले में एसओ से रिपोर्ट तलब की गई है।