फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape of seven year old girl in badaun

टॉफी लेने गई लड़की के साथ दुकानदार ने किया रेप

Fri, 17 Apr 2015 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बदायूं
ब्यूरो/अमर उजाला,बदायूं Updated Fri, 17 Apr 2015 11:14 AM IST
विज्ञापन
rape of seven year old girl in badaun

जिले में अब बच्चियां भी महफूज नहीं हैं। दो दिन में मासूम बच्चियों से रेप के दो मामलों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार को शहर के लालपुल इलाके में डेढ़ साल की मासूम बच्ची से रेप हुआ था।

विज्ञापन


अब उघैती थाने के एक गांव में दुकान पर टॉफी लेने गई सात साल की बच्ची से दुकानदार ने दुष्कर्म किया है। घटना बुधवार की है। गुरुवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उघैती थाने के एक गांव की बच्ची बुधवार शाम अपने पड़ोस में ही परचून दुकानदार की दुकान पर टॉफी लेने गई थी। किशोरवय दुकानदार के घर में उस समय कोई नहीं था। वह बहाने से बच्ची को घर में ले गया। और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में बच्ची को टॉफी देकर उसके घर भेज दिया। बच्ची बदहवास हालत में घर पहुंची। उसको रक्त स्राव हो रहा था। मां ने उसकी हालत देखी तो वह समझ गईं।

पुलिस केस बताकर डॉक्टरों ने नहीं किया इलाज

rape of seven year old girl in badaun

आरोपी और पीड़िता एक ही बिरादरी के होने की वजह से पहले पंचायत करके समझौते की कोशिश की गई। बुधवार को ही परिवार वाले बच्ची को इलाज के लिए बरेली ले गए। वहां डॉक्टरों ने पुलिस केस होने की बात कहकर इलाज से इंकार कर दिया।

इसके बाद बच्ची को लेकर पिता फिर से गांव आया। गुरुवार को वह बच्ची को लेकर थाने पहुंचा। पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बच्ची को देर रात मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।

एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह, सीओ सहसवान उमेश यादव ने गांव पहुंच कर मौका मुआयना कर बच्ची के परिवार वालों से बात की। बताया जाता है कि दुकानदार भी किशोरवय है। उसकी उम्र 14-15  वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed