{"_id":"6235dcec07f4212839625de3","slug":"rape-accused-of-a-girl-arrested-in-ayodhya-thana-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी ने किया खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अयोध्या: बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी ने किया खुलासा
Sat, 19 Mar 2022 07:08 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 19 Mar 2022 07:08 PM IST
सार
आरोपी भंडारे में टेंट लगाने के लिए गया था। बालिका मोहल्ले के कुछ बच्चों के साथ लुकाछिपी खेल रही थी। इस बीच छिपने के लिए वह एक पतली सुनसान गली में चली गई। वहीं पास में ही एक ठेले पर आरोपी बैठा था। बालिका को देखकर उसने उसका मुंह दबा लिया और एक बिल्डिंग के पीछे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली अयोध्या अंतर्गत खाकी अखाड़ा बैरागपुरा क्षेत्र में सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को गंभीर धाराओं में केस दर्ज करके जेल भेजा गया है। आरोपी राम जन्मभूमि थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है और भंडारे में टेंट लगाने आया था, जहां से बालिका को दबोचकर झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
गुरुवार को टेढ़ी बाजार स्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी राजन कुमार माझी थाना राम जन्मभूमि क्षेत्र के कंधरपुर गोडियाना का निवासी है। बुधवार को क्षेत्र में आयोजित भंडारे में टेंट लगाने आया था। सायंकाल बालिका मोहल्ले के कुछ बच्चों के साथ लुकाछिपी खेल रही थी। इस बीच छिपने के लिए वह एक पतली सुनसान गली में चली गई। वहीं पास में ही एक ठेले पर आरोपी बैठा था। बालिका को देखकर उसने उसका मुंह दबा लिया और एक बिल्डिंग के पीछे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया।
विज्ञापन
बताया कि इस जघन्य वारदात के खुलासे से उच्चाधिकारियों से मार्ग दर्शन लेते हुए स्वाट टीम व कोतवाली अयोध्या की पुलिस को लगाया गया था। स्थानीय लोगों से पूछताछ व सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की शिनाख्त की गई और उसे करीब तीन बजे कंधरपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ पर आरोपी ने घटना स्वयं के द्वारा कारित किया जाना स्वीकार किया है। उसकी निशांदेही पर घटना के समय पहने हुए कपड़े भी बरामद किए गए हैं। बताया कि घटना बेहद संगीन है, सभी पहलुओं पर ध्यान रखते हुए मामले की विवेचना की जा रही है। तकनीकी व वैज्ञानिकीय साक्ष्य भी संकलित किए जा रहे हैं। शीघ्र ही चार्जशीट लगाकर पूरी घटना को फास्ट ट्रैक करके आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन