{"_id":"600424b28ebc3e2e5b65eb79","slug":"property-worth-17-crore-of-sp-mla-attachedin-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा में सपा के पूर्व विधायक की 17 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोंडा में सपा के पूर्व विधायक की 17 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
Sun, 17 Jan 2021 05:21 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 17 Jan 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की करीब 17 करोड़ रुपये की संपत्ति प्रशासन ने जब्त कर ली है। जब्त हुई संपत्ति में कृषि योग्य भूमि, मकान की जमीन और एक इंटर कॉलेज की जमीन है।
विज्ञापन
हाशमी की खोड़ारे थाना अंतर्गत केशव नगर ग्रांट पश्चिमी में स्थित 90 बीघा कृषि योग्य भूमि व गौरा चौकी स्थित एक मकान तथा सीतारामपुर ग्रंट में स्थित बाइस कमरों का बना अब्दुल गफ्फार हाशमी बालिका इंटर कॉलेज की जमीन है।
विज्ञापन
यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी मनकापुर हीरालाल ने जिला अधिकारी बलरामपुर के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी गोंडा के आदेश पर की है।
जब्त हुई कृषि व मकान की प्रॉपर्टी को थाना प्रभारी खोड़ारे के अभिरक्षा में तथा कालेज को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नामित माता प्रसाद साहू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के. के. सिंह के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी मनकापुर हीरालाल, क्षेत्राधिकारी मनकापुर राम भवन यादव, थानाध्यक्ष खोड़ारे प्रमोद कुमार सिंह, थाना प्रभारी छपिया संजय तोमर, पुलिस बल के साथ व राजस्व विभाग की टीम तथा ग्रामीण मौजूद रहे।