फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   property dealer murdered in lucknow

रोज-डे पर गुलाब का बाग देखने गए प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना

Mon, 08 Feb 2016 01:25 PM IST
Updated Mon, 08 Feb 2016 01:25 PM IST
विज्ञापन
property dealer murdered in lucknow

मलिहाबाद इलाके में बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोज-डे के मौके पर रविवार दोपहर अपना गुलाब का बाग देखने गए प्रॉपर्टी डीलर से गांव का रास्ता पूछा और गोली मारकर भाग निकले।

विज्ञापन

 
चालक ने पुलिस को फोन करने के बजाय खून से लथपथ मालिक को गाड़ी पर लादकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जमीन को लेकर रंजिश में हत्या की आशंका जताई है। पति-पत्नी के बीच तनातनी की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, काकोरी के गांव कौड़िया खेड़ा निवासी प्रॉपर्टी डीलर खुशीराम यादव (48) रविवार दोपहर वाहन चालक सूरज के साथ टाटा सफारी से मलिहाबाद के गांव खड़ौहा के मजरा बाग बरगदी स्थित अपनी जमीन पर गुलाब के पौधों की देखभाल करने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ने बलिस्टर यादव के बाग के पास गाड़ी रोकी और खुशीराम पैदल ही अपने बाग में पहुंचा। इस बीच बाइक तीन बदमाश आ धमके। हेलमेट लगाए चालक ने खुशीराम से रामदीन के ट्यूबवेल व गांव खड़ौहा का रास्ता पूछा।

इस बीच पिछली सीट से उतरे दो बदमाशों ने खुशीराम को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। सूरज का कहना है कि गोली चलते देख वह जान बचाकर भागा। बदमाशों के नजरों से ओझल होने पर सूरज लौटा।

चार गोली मारे जाने की आशंका

property dealer murdered in lucknow

खून से लथपथ खुशीराम को उठाकर गाड़ी में लादा और तेज रफ्तार से ट्रॉमा सेंटर पहुंचा। डॉक्टरों ने खुशीराम को मृत घोषित करने के साथ शव कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी। खुशीराम को चार गोलियां मारे जाने की आशंका जताई। उसके सीने पर दो व बगल और पीठ पर एक-एक निशान पाया गया है।

ब्लाक प्रमुख के चुनाव के चलते सीओ व इंस्पेक्टर के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी विकास खंड कार्यालय में मौजूद थे। उन्हें दोपहर तीन बजे गांव बाग बरगदी में हत्या की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

कोई नतीजा न निकलते देख पुलिस टीम को सूरज से तहकीकात करने ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। वहीं, तहकीकात में जुटे एसएसआई अमरनाथ यादव ने बताया कि खुशीराम के भाई विनोद की ससुराल गांव बाग बरगदी के रामसिंह के यहां है।

पत्नी से भी चल रहा था विवाद

property dealer murdered in lucknow

खुशीराम ने विगत दिनों खड़ौहा के विष्णु कुमार की 19 बिसवा जमीन खरीदी थी। इस पर गुलाब की कलम लगवाई थी। इसके अलावा काकोरी इलाके में जमीन को लेकर विवाद की जानकारी मिली है।

खुशीराम का एक साल से अपनी पत्नी फूलमती से विवाद चल रहा है। पत्नी से विवाद के चलते खुशीराम की बंथरा के गांव गदियन खेड़ा निवासी अपने साले रामलखन से भी तनातनी थी।

एसएसआई ने जानकारी दी कि खुशीराम को बाग में गोली मारी गई। वहां खून पड़ा था। सवाल है कि चालक सूरज को जानकारी थी कि खुशीराम के भाई विनोद की ससुराल बरगदी में है और वह ससुराल में ही रहता है।

इसके बावजूद सूरज ने विनोद व उसके ससुरालवालों को सूचना देना जरूरी नहीं समझा, न ही पुलिस को फोन किया। वहीं, सूरज से पहले हरदोई का कल्लू उसका वाहन चालक था। परिवार से नजदीकी बढ़ने पर उसने कल्लू को नौकरी से निकाल कर सूरज को रख लिया और सूरज पर भी खूब खर्च करता था।

कल्लू व खुशीराम के करीबी रहे अन्य युवकों के बारे में छानबीन शुरू की गई है। वहीं, खुशीराम ने विगत दिनों जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। उसकी इलाके में खासी पहचान थी। चुनाव में खूब खर्च किया लेकिन पराजित हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed