कॉपी साइन कराने गई छात्रा तो प्रिंसिपल ने तोड़ी सारी हदें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा जब प्रिंसिपल के पास कॉपी पर साइन कराने गई तो उसने बदनीयती से छात्रा का हाथ पकड़ लिया। प्रिंसिपल पारसनाथ यादव अश्लील हरकत करने लगा तो छात्रा विरोध करते हुए शोर मचाने लगी।
इससे प्रिंसिपल भड़क उठे और उसकी पिटाई कर दी। किसी तरह उसके चंगुल से भागी छात्रा ने परिवारीजनों को इसकी जानकारी दी। आक्रोशित परिवारीजनों और अभिभावकों ने स्कूल पर हंगामा कर दिया। छात्रा के मामा की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी, पाक्सो एक्ट और मारपीट के तहत केस दर्ज कर आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रिंसिपल को लिया हिरासत में
मंगलवार को स्कूल में दोपहर दो बजे हुई इस घटना से परिवारीजन और अन्य अभिभावकों का गुस्सा भड़क उठा। वे दर्जनों की संख्या में स्कूल पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे।
सूचना मिलने पर पहुंचे नगर कोतवाल राज कुमार यादव ने लोगों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर आरोपी प्रधानाचार्य को हिरासत में ले लिया। कोतवाल ने बताया कि पीड़िता के मामा की तहरीर पर प्रधानाचार्य पारसनाथ यादव के खिलाफ छेड़खानी, पाक्सो एक्ट तथा मारपीट का केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।