फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police team attacked in Barauliya in Bahraich

बहराइच: भाइयों का विवाद निपटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, दरोगा घायल

Mon, 24 May 2021 01:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Mon, 24 May 2021 01:56 PM IST
सार

बहराइच के एक गांव में विवाद का निपटारा करने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया जिसमें दरोगा के सिर पर चोट लग गई और हाथ का अंगूठा टूट गया।

विज्ञापन
Police team attacked in Barauliya in Bahraich
गांव में पूछताछ करती पुलिस टीम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच जिले के बरौलिया गांव में भाइयों के बीच हुए विवाद को निपटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया जिसमें दरोगा का सिर फट गया। जबकि होमगार्ड को भी चोट आई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हरदी के बरौलिया गांव में तीन सगे भाई मालती प्रसाद, भगवती एवं पारसनाथ में जमीनी विवाद को लेकर सोमवार सुबह कहासुनी होने लगी। मामले को बढ़ता देखकर मालती प्रसाद की पत्नी मीरा देवी ने डायल 100 पर फोन कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर होमगार्ड पंकज तिवारी व दरोगा संतोष कुमार बाजपेई पहुंचे। वो दोनों पक्ष के लोगों को गाड़ी में बैठाकर थाना हरदी ले जा रहे थे तभी बेटे को रोता देख पिता वासुदेव उसे गाड़ी से उतारने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सोचा कि वह भाग रहा है। इसी बीच में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हाथापाई होने लगी। जिसमें दरोगा संतोष कुमार बाजपेई के सिर पर चोट आ गई तथा हाथ का अंगूठा टूट गया। गाड़ी चालक पंकज तिवारी भी घायल हुआ। दो ग्रामीणों को भी चोट आई है।

आधे घंटे बाद फोन कर थाने से फोर्स बुलाई गई। एसओ आरपी यादव भी मौके पर पहुंच गए। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed