फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police named abhay singh alleged for planning attack on a mafia in Lucknow.

माफियागिरी: पूर्व विधायक अजय सिंह को पुलिस ने बनाया साजिश रचने का आरोपी, तलाशे जा रहे सुबूत

Sun, 06 Jun 2021 02:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमरृ उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमरृ उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 06 Jun 2021 02:44 PM IST
सार

लखनऊ में पिछले साल हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने पूर्व सपा विधायक अभय सिंह को आरोपी बनाया है। मामले में सुबूत जुटाने के लिए कोशिशें तेज कर दी गई हैं।
 

विज्ञापन
Police named abhay singh alleged for planning attack on a mafia in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

लखनऊ के आलमबाग इलाके में अजंता अस्पताल के सामने पिछले साल जुलाई में खुद पर फायरिंग कराने वाले हिस्ट्रीशीटर सुरेन्द्र कालिया के बयान के बाद पुलिस ने पूर्व सपा विधायक अभय सिंह को साजिश रचने का आरोपी बनाया है। अब कालिया के बयानों की सत्यता परखने के लिए पड़ताल तेज कर दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस अब अभय के खिलाफ इस मामले में और साक्ष्य जुटाने में लग गई है। पुलिस  ने अब इस मामले में पिछले साल गिरफ्तार किए गए चार लोगों को भी रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में फरार दो शूटरों की तलाश तेज हो गई है। पुलिस दोनों की कुंडली खंगाल रही है।
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र कालिया ने 13 जुलाई को आलमबाग कोतवाली में खुद पर हमला करवाया था। कालिया ने मुकदमा दर्ज कराया था कि अजंता अस्पताल के पास उस पर कुछ लोगों ने फायरिंग की जिसमें वह बच गया। वहीं उसका निजी गनर रूप कुमार घायल हो गया। कालिया ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हमला कराने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र कालिया ने उगले थे कई राज

इस मामले में 10 अगस्त 2020 को चार लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने खुलासा किया था। वहीं एक जून से तीन जून 2021 के बीच मुख्य आरोपी सुरेन्द्र कालिया को पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लिया था जिसमें उसने कई राज उगले। जिससे पुलिस के पड़ताल की दिशा ही बदल गई।

कालिया ने पुलिस अफसरों से कहा कि उसने यह सब कुछ अभय सिंह के कहने पर किया और पूर्व सांसद धनंजय सिंह को फंसाया। अभय सिंह के जरिए मुख्तार की शह पर ही वह कोलकाता गया और फिर उसकी नाटकीय गिरफ्तारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed