UP: वर्दी वाले ‘दबंग’ ने मचाया उत्पात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज की बंगाली कॉलोनी में शुक्रवार रात पूजा पंडाल में एक दरोगा ने जमकर हंगामा किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दरोगा नशे में धुत होकर महिलाओं से अभद्रता कर रहा था।
विरोध पर रिवॉल्वर निकालकर धमकाने लगा। विभागीय मामला होने के चलते पुलिस कार्रवाई से बचने लगी। इससे गुस्साए लोगों ने थाना घेर लिया।
विरोध बढ़ता देख आरोपी के खिलाफ मामूली धाराओं में कार्रवाई कर टरका दिया गया। इसे लेकर इलाकाई लोगों ने शनिवार सुबह भी प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार दरोगा एसके राय पूजा कमेटी का अध्यक्ष भी है। रात करीब दस बजे पूजा पंडाल में किसी बात को लेकर दरोगा की तपन कुमार राय से कहासुनी हो गई। इस पर दरोगा ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
लोगों पर तानी रिवॉल्वर
आरोप है कि पति को बचाने की कोशिश कर रही पत्नी से भी अभद्रता की। विरोध कर रहे लोगों पर रिवॉल्वर तान दी। किसी तरह लोगों ने बीच-बचाव कराया।
तपन कई लोगों के साथ हसनगंज थाने पहुंचा और दरोगा के खिलाफ तहरीर की। हालांकि, पुलिस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश करती रही।
बाद में गुस्सा बढ़ता देख मामूली मारपीट व गाली-गलौज की रिपोर्ट दर्ज की। आरोप है कि शनिवार सुबह दरोगा और उसके समर्थक शिकायत वापस लेने के लिए तपन को धमकाने पहुंच गए।
इस पर जुटे आसपास के लोगों ने उन्हें खदेड़ा। इसके साथ ही मुहल्ले में प्रदर्शन कर एसएसपी से शिकायत की बात कही है। आरोप है कि दरोगा ने तीन साल पहले शराणार्थी कॉलोनी में अवैध कब्जा कर मकान बनवाया है।