{"_id":"5922be724f1c1b8711535e31","slug":"police-jeep-theft-form-mahila-samman-prakoshtha","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोर लापरवाही: महिला सम्मान प्रकोष्ठ ऑफिस से पुलिस जीप गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घोर लापरवाही: महिला सम्मान प्रकोष्ठ ऑफिस से पुलिस जीप गायब
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 22 May 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर पहले से ही बैकफुट पर पुलिस की लापरवाही की एक और घटना ने प्रशासन को मुंह छिपाने पर मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन
लखनऊ स्थित महिला सम्मान प्रकोष्ठ ऑफिस से सोमवार सुबह पुलिस जीप चोरी हो गई। खास बात है कि सीसीटीवी में गाड़ी मूव करते हुए तो दिखी पर चला कौन रहा है ये पता नहीं चला।
विज्ञापन
प्रकोष्ठ में सुरक्षा के लिए तीन शिफ्ट में गार्ड तैनात किए जाते हैं। घटना आज सुबह करीब 3:20 से चार बजे के बीच हुई। उस समय संजय कुमार ड्यूटी पर तैनात थे। कुल मिलाकर पूरे मामले में घोर लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी महिला सम्मान प्रकोष्ठ सीओ साधना सिंह को सुबह 11 बजे कर्मचारियों ने दी, जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई है। मौके पर तैनात सिपाही से पूछताछ की जा रही है।
यह पहला मामला नहीं है जब पुलिस की गाड़ी चोरी हुई हो, इसके पहले हरदोई के एसपी राजीव मल्होत्रा की सरकारी गाड़ी हजरतगंज स्थित उनके आवास से चोरी हो गई थी जिसे 25 दिन की तलाश के बाद पुर्जा-पुर्जा नेपाल से बरामद किया गया था।