{"_id":"60ae020c81e280120b6154c3","slug":"police-fined-175-crore-rupees-during-corona-crisis-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस विभाग के लिए आपदा में अवसर बनीं कोरोना महामारी, चालान से पौने दो सौ करोड़ वसूले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: पुलिस विभाग के लिए आपदा में अवसर बनीं कोरोना महामारी, चालान से पौने दो सौ करोड़ वसूले
Wed, 26 May 2021 01:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 May 2021 01:38 PM IST
सार
यूपी पुलिस ने पिछले एक साल में चालान के जरिए करीब पौने दो सौ करोड़ रुपये जमा किए। इसकी जानकारी एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने दी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस महकमे के लिए कोरोना महामारी आपदा में अवसर की तरह आई। बीते एक साल में पुलिस ने चालान के जरिए सरकारी खजाने में पौने दो सौ करोड़ रुपये जमा किए हैं। इसमें गाड़ियों के चालान से 94 करोड़ और मास्क न लगाने पर 81 करोड़ रुपये शामिल हैं।
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि मार्च 2020 से लेकर अब तक 4 लाख 13 हजार 103 व्यक्तियों पर 2 लाख 63 हजार 308 केस दर्ज किए गए। 95 हजार 431 वाहनों को सीज किया गया।
विज्ञापन
मास्क न लगाने वाले 50 लाख 45 हजार 640 लोगों का चालान कर 80 करोड़ 99 लाख 73 हजार 269 रुपये वसूले गए। सभी तरह के कर्फ्यू उल्लंघन में 1 अरब 74 करोड़ 86 लाख 12915 रुपये वसूले जा चुके हैं।
विज्ञापन
अब तक 163 पुलिस कर्मियों की मौत
प्रदेश में कोरोना से अब तक डेढ़ सौ से 163 पुलिस कर्मियों की मौत हो चुकी है। अभी 1979 संक्रमित हैं और 9246 पुलिस कर्मी क्वारंटीन हैं। प्रशांत कुमार ने बताया कि पिछली मार्च से अब तक 21455 पुलिस कर्मी संक्रमित हुए, जिसमें 19313 स्वस्थ हो चुके हैं।
बचाव के लिए उन्हें मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स और फेसशील्ड दी गई हैं। 50 वर्ष से अधिक उम्र के पुलिस कर्मियों को थानों व कार्यालयों में तैनाती के लिए कहा गया है। शांति व्यवस्था के लिए 120 कंपनी पीएसी तैनात की गई है।