फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police denied to log eve teasing fir

पुलिस की सलाह: रिपोर्ट मत लिखाओ, रेप हो जाएगा

Fri, 17 Apr 2015 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Apr 2015 11:47 AM IST
विज्ञापन
police denied to log eve teasing fir

शोहदों की शिकायत करने कृष्णानगर कोतवाली पहुंची नवयुग महाविद्यालय की छात्रा को दरोगा राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने भगा दिया। छात्रा ने एफआईआर दर्ज करने को कहा तो दरोगा उसे समझाने लगे।

विज्ञापन


बोले, ‘रिपोर्ट लिखाने पर तुम्हारी ही इज्जत जाएगी।’ छात्रा अड़ गई तो दरोगा भी बिगड़ गए।

उन्होंने कहा कि रास्ते में अगर बदमाशों ने रेप कर दिया तो तुम्हारा क्या होगा? छात्रा ने इस बात का विरोध किया तो दरोगा ने उसे थाने से भगा दिया।

कृष्णानगर थाना प्रभारी सुनील दत्त कौल ने घटना से ही इन्कार किया है। मानकनगर निवासी आटो चालक की बेटी नवयुग महाविद्यालय में बीए की छात्रा है।

सुबह करीब साढ़े दस बजे वह कृष्णानगर के विशेश्वरनगर निवासी सहेली से मिलने जा रही थी। छात्रा का कहना है कि सहेली के घर से पहले ही सुनसान गली में दो बाइक से आए चार शोहदों ने उसे घेरकर छेड़छाड़ शुरू कर दी।

विज्ञापन

पढ़ें बेखौफ शोहदों की हरकत

police denied to log eve teasing fir

छात्रा का कहना है कि शोहदों ने उसे खींचकर बाइक में बैठाने की कोशिश की। विरोध करने पर सड़क पर गिराकर उसे पीटा। कपड़े फाड़ दिए। छात्रा चीखी तो आसपास के लोग दौड़े।

छात्रा का कहना है कि शोहदों ने उसके सिर पर ईंट मारी और धमकी देते हुए भाग निकले। वह शिकायत लेकर कृष्णानगर कोतवाली पहुंचे जहां दरोगा राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी बैठे थे।

छात्रा ने शोहदों की शिकायत की तो स्टाफ के लोगों ने उसे ही कठघरे में खड़ा कर दिया। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहने पर दरोगा उल्टा उसे ही नसीहत देने लगे।

कहा कि, ‘शिकायत करने पर तुम्हारी इज्जत जाएगी। अगर तुम्हारा रेप कर दिया तो क्या होगा?’

छात्रा का कहना है कि इसके बाद भी रिपोर्ट के लिए कहने पर दरोगा ने उसे गंदी धाराओं में चालान करके जेल भेजने की धमकी देते हुए भगा दिया। छात्रा का कहना है कि वह दरोगा के रवैऐ की शिकायत आला अफसरों से करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed