फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police caught victims of murder in balrampur.

लखनऊ के ड्राइवर की हत्या कर ले गए थे कार

Sat, 18 Oct 2014 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Oct 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
police caught victims of murder in balrampur.

लखनऊ से कार बुक कराकर बहराइच आ रहे चार युवकों ने कैसरगंज में चालक की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद गाड़ी लेकर भाग निकले।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह गांव के लोगों ने सड़क किनारे युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। उसके गले और पेट में चाकू से हमले के गहरे जख्म थे।

युवक के पास मिले मोबाइल नंबर से उसकी शिनाख्त लखनऊ निवासी के रूप में हुई है। चौकीदार की तहरीर पर हत्या का केस अज्ञात के खिलाफ दर्जकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो बलरामपुर में चारों आरोपी दबोच लिए गए।

कैसरगंज के ग्राम पंचायत रसूलाबाद सरैंया बनिया के पास सड़क किनारे शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। मृतक के कपड़ों की तलाशी ली गई तो पैंट की जेब से एक डायरी निकली।
विज्ञापन


मोबाइल नंबरों पर जब पुलिस ने बात की तो युवक के लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बालागंज स्थित रस्तोगीनगर का निवासी होने का पता चला।

उसकी पहचान जितेंद्र (25) पुत्र प्रभुदयाल के रूप में हुई। सीओ ने शव की फोटो वॉट्स एप के जरिए परिवारीजनों को भेजी, तो परिवारीजनों ने उसके जितेंद्र होने की पुष्टि की। जितेन्द्र टैक्सी चलाकर अपने परिवार का पेट पालता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जान पहचान बनाकर किया कत्ल

police caught victims of murder in balrampur.

इनोवा चालक जितेंद्र सिंह बालागंज के रस्तोगीनगर में अपनी बहन उर्मिला सिंह के घर रहता था।

उसकी हत्या की खबर पहुंचते ही घर में मातम छा गया। बिलख रहे परिवारीजनों का कहना है कि बालागंज के कैंपबेल रोड निवासी आकाश राठौर और यासीनगंज के इस्लाम ने जितेंद्र से जान पहचान बनाई थी।

इसके बाद उन्होंने साथी सुनील सिंह की मदद से कार बुक कराई और जितेंद्र को साथ बैठाकर शराब पिलाने के बाद गाड़ी लूट ली थी।

उर्मिला ने बताया कि पांच भाई और दो बहनों में जितेंद्र को सबसे बड़ा लगाव था। उसके रिश्ते की बात चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed