फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police beaten by chat seller

वर्दी के हालात खराब, चाट वाले ने दरोगा को दौड़ाकर पीटा

Sun, 23 Jul 2017 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 23 Jul 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
police beaten by chat seller
घायल दरोगा

गुडंबा में चाट लेने गई भांजी से अभद्रता की शिकायत पर शनिवार रात ठेले वाले को हड़काने पहुंचे दरोगा की भिड़ंत हो गई। चाट वाले की तरफ से एकत्र स्थानीय लोगों ने दरोगा को दौड़ाकर पीटा। उसके भाई और बहन पर भी हमला किया।

विज्ञापन


पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। दरोगा ने भांजी से अभद्रता हमला करने का आरोप लगाया है। जबकि चाट वाले ने दरोगा पर पिटाई व ठेला पलटने का आरोप लगाया।

इंस्पेक्टर गुडंबा अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-4 निवासी व अलीगंज थाने में तैनात दरोगा दीप नारायण की 13 वर्षीय भांजी चार नंबर चौराहे पर सुरेश के ठेले से चाट लेने गई थी। आरोप है कि सुरेश ने चाट कम देने के साथ बच्ची से अभद्रता कर दी।
विज्ञापन


बच्ची ने अपनी मां ममता और मामा दीप नारायण से इसकी शिकायत की। इससे नाराज दीप नारायण उसके ठेले पर पहुंचे। दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी। सुरेश ने सिकंदरपुर में अपने परिवारीजनों को कॉल कर दी। थोड़ी ही देर में एकत्र लोगों ने दीप नारायण पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि जख्मी हालत में किसी तरह जान बचाकर भागे और अपने भाई रवि को कॉल की। वह पड़ोसी संदीप के साथ मौके पर पहुंचा। भीड़ ने बीचबचाव कर रही ममता को भी घायल कर दिया।

चौराहे पर झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने किसी तरह हालात काबू में किए और दोनों पक्षों को थाने लाकर तहकीकात की जा रही है। 

चाट विक्रेता सुरेश का कहना है कि गुडंबा में तैनाती के दौरान दीप नारायण ने ठेला लगाने में उसकी मदद की थी। इसके बाद से परिवारीजन अक्सर चाट लेने आते हैं।


उसने चाट कम देने, भांजी से अभद्रता और दरोगा पर हमले से इन्कार करते हुए सफाई दी कि ठेले पर मौजूद लोगों से झगड़ा हुआ था। वहीं कुछ लोगों ने दरोगा पर पिटाई और ठेला पलटने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर का कहना है कि दीप नारायण व उनकी बहन ममता को डॉक्टरी मुआयने के लिए भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed