{"_id":"5a78bb004f1c1bef7b8b59a8","slug":"notice-to-ex-principal-and-pt-teacher-of-cathedral-senior-secondary-school-of-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की आत्महत्या का मामला: कैथेड्रल स्कूल के पूर्व प्रिंसिपल व पीटी टीचर को नोटिस की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र की आत्महत्या का मामला: कैथेड्रल स्कूल के पूर्व प्रिंसिपल व पीटी टीचर को नोटिस की तैयारी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरतगंज स्थित कैथेड्रल स्कूल में इंटर के छात्र ललित यादव की खुदकुशी मामले में प्रिंसिपल फादर मेल्विन सल्थान और पीटी टीचर जेम्स जॉन को पुलिस नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है। दोनों के खिलाफ मड़ियांव थाने में छात्र को खुदकुशी के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज है। जांच में दोनों पुलिस का सहयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
एसएसपी दीपक कुमार ने सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा से नोटिस भेजकर दोनों को बुलवाने के आदेश दिए हैं। एसएसपी ने कहा कि अगर वे सहयोग नहीं करेंगे तो गिरफ्तारी की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
मड़ियांव के मौर्यनगर निवासी व लखीमपुर में तैनात दरोगा अमरनाथ यादव के बेटे ललित ने स्कूल में फटकार और जलालत से आहत होकर तीन दिसंबर 2016 को पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी थी। ललित की मां शिवदेवी ने स्कूल के प्रिंसिपल व टीचर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
क्या था मामला
3 दिसंबर को स्कूल के गेट पर ललित की बाइक से एक रिक्शा चालक को टक्कर लग गई। रिक्शा का रिम टूट गया। ललित ने रिम की मरम्मत के लिए रिक्शा चालक को 150 रुपये दिये। इसके बाद भी रिक्शा चालक ने प्रिंसिपल से उसकी शिकायत कर दी। प्रिंसिपल ने ललित को कक्षा में सबके सामने जलील किया। तलाशी में उसके पास से मोबाइल फोन मिला तो वे भड़क गए। ललित की बाइक, स्कूल बैग व मोबाइल फोन रखवाकर घर भेज दिया। मां का आरोप है कि अपमान और प्रताड़ना से आहत होकर ललित ने घर पहुंचते ही खुदकुशी कर ली।