पति-पत्नी के बीच आया पड़ोसी, पति ने मारी गोली!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरगंज के दौलतगंज में सोमवार को पत्नी से झगड़ रहे फोटोग्राफर ने बीचबचाव कराने पहुंचे पड़ोसी को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, दौलतगंज के मौर्या विहार कॉलोनी में रहने वाली रंजना का फोटोग्राफर पति गंगाराम मौर्या से मकान को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। कुछ देर बाद मारपीट होने लगी। इस पर उनके बेटे कुलदीप और दीपू शोर मचाने लगे। इस पर आसपास रहने वाले घरों से निकल आए।
पड़ोस में रहने वाला हरिकेश झगड़ा शांत कराने पहुंचा। पत्नी को पीट रहे गंगाराम को फटकार लगाई। इस पर गंगाराम व उसके दोनों बेटे गालीगलौज करने लगे। इससे गुस्साए हरिकेश ने मोहल्ले का माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए डपटना शुरू किया।
बौखलाए गंगाराम ने तमंचा निकाल लिया और घरेलू झगड़े में दखलंदाजी पर धमकाते हुए फायर कर दिया। गोली दाहिने हाथ में लगने से हरिकेश घायल हो गया। चीख सुनकर पहुंचे परिवारीजनों ने गंगाराम को तमंचे संग दबोचा और पुलिस को फोन किया।
रंजना का चौथा पति है गंगाराम
इस बीच उसके दोनों बेटे भाग निकले। गुस्साए लोगों ने उसे जमकर पीटा और पुलिस के हवाले करने के साथ हरिकेश को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। पुलिस ने हरिकेश के भाई मिथिलेश की तहरीर पर गंगाराम व उसके दोनों बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके गंगाराम को बंदी बना लिया है।
एसओ ठाकुरगंज समर बहादुर यादव ने बताया कि गंगाराम पारा थाना क्षेत्र में परिवार के साथ रहता है साथ ही रंजना से भी शादी कर रखी है। गंगाराम उसका चौथा पति है। मामा देवीदयाल का मकान रंजना को दिया था। मामा की मौत के बाद रंजना ने मकान अपनी बेटी व दामाद के नाम करा लिया। गंगाराम मकान बेचना चाह रहा था। इसे लेकर तनातनी चल रही थी। गंगाराम रविवार सुबह अपने बेटों व साथियों को लेकर आया था।
गंगाराम ने कुबूला कि कुछ दिनों पहले उसने आठ हजार रुपये में तमंचा खरीदा था। इसके बाद से रंजना व उसकी बेटी-दामाद को मकान खाली करने के लिए धमका रहा था। कोई असर न पड़ने पर मामला निपटाने पहुंचा था।