फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of old women in lucknow

लखनऊ:आधी रात संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हत्या

Tue, 25 Aug 2015 01:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ Updated Tue, 25 Aug 2015 01:49 PM IST
विज्ञापन
murder of old women in lucknow

राजधानी लखनऊ के चौक इलाके में सोमवार को देर रात राखी बेचने वाली एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


लखनऊ के चौक इलाके में सोमवार को देर रात एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। मरने वाली ये बुजुर्ग महिला आशा रानी फुटपाथ के किनारे राखी की दुकान लगाए हुए थी।

70 वर्षीय आशा रानी इस दुकान के जरिए ही अपने परिवार का गुजारा चलाती थी। बुजुर्ग महिला की लाश मंगलवार सुबह उसकी बेटी को फुटपाथ किनारे पड़ी हुई मिली। मृतका की बेटी अलका ने इसके बाद पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। मामला पुराने लखनऊ में चौक क्षेत्र के अंतर्गत विक्टोरिया गंज इलाके का है। बताया जा रहा है कि कल महिला दुकान पर ही सो गई थी। देर रात बदमाशों ने उससे लूट का प्रयास किया और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की बेटी अलका का कहना है कि घटनाक्रम के करीब 45 मिनट बाद पुलिस पहुंची। मां के मुंह से खून आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed