{"_id":"8ae8bff9e8f4d7fd43a20edb6819cd34","slug":"murder-of-minor-girl-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लड़की की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लड़की की लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 16 Oct 2015 01:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक चौधरीखेड़ा गांव की रहने वाली 15 साल की एक लड़की बुद्धेश्वर स्थित आरडी मेमोरियल स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा थी। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
वह गुरुवार को साइकिल से स्कूल गई थी लेकिन छुट्टी से पहले ही स्कूल से वापस आ गई। स्कूल से आकर परिजनों को बताया कि वह गिर गई है औ उसके चोट लगी है। परिजनों के मुताबिक वह कुछ देर बाद कुछ अजीब सी हरकतें करने लगी।
विज्ञापन
लड़की के पिता उसे झाड़-फूंक कराने के लिए धर्मस्थल लेकर गए। लौटते समय उन्होंने उसे गांव के पास छोड़ दिया और खुद किसी काम से चले गए। लड़की वहां से साइकिल लेकर घर के लिए निकली लेकिन वहां नहीं पहुंची। शुक्रवार शाम लड़की साइकिल शीतलादेवी मंदिर के पास लावारिस मिली। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह राम नरेश यादव के बाग में लाश की सूचना मिलने पर परिजनों ने शिनाख्त की। लाश के गले पर निशान थे और मुंह से खून आ रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।