फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder in land dispute

जमीन के विवाद में छात्र की हत्या, चार नामजद

Sun, 22 Dec 2013 02:40 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
संजय त्रिपाठी/लखनऊ Updated Sun, 22 Dec 2013 02:40 AM IST
विज्ञापन
murder in land dispute

नगराम क्षेत्र में जमीन को लेकर चल रही रंजिश के चलते शुक्रवार रात छात्र की हत्या कर दी गई। शव को उसी के निर्माणाधीन मैरिज हॉल के पीछे फेंक दिया। पिता ने चार व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


दर्ज पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव दूल्हापुर हुसैनाबाद के पूर्व प्रधान हरिराम उर्फ छब्बर के बेटे धर्मराज (20) की हत्या कर शव उन्हीं के निर्माणाधीन मैरिज हॉल के पीछे फेंक दिया गया।
विज्ञापन


हरिराम ने गांव के रामफेर, मातादीन, गांव नवीनगर के मजरा कोइलीपुरवा निवासी जागेश्वर उर्फ जग्गा लोध व उसके भाई रामेश्वर पर हत्या व दलित उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिराम का कहना है कि उसका बेटा धर्मराज 11वीं में पढ़ता था। शुक्रवार को धर्मराज अपने भाई भाई राहुल व भाभी मंजू के साथ मैरिज हाल पर गया था। मंजू जिला पंचायत सदस्य हैं।

शाम को निर्माण कार्य बंद होने पर राहुल और मंजू घर लौट आए, जबकि धर्मराज वहीं रुक गया। शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने शव पड़ा देख सूचना दी थी।

शरीर पर पीटने के निशान के साथ ही मुंह से झाग निकल रहा था। हरिराम ने बहाने से बुला ले जाकर हत्या का आरोप लगाया है। जागेश्वर व उसके साथियों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।


पुलिस ने नामजद आरोपियों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी है। इसके अलावा भी अन्य बिंदुओं पर तहकीकात चल रही है। फिलहाल तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed