फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Murder for dowry

दहेज के लिए हैवानों की टोली बना परिवार, महिला को जलाया

Mon, 02 Jun 2014 03:43 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 02 Jun 2014 03:43 AM IST
विज्ञापन
Murder for dowry

काकोरी क्षेत्र की एक वारदात में 50 हजार रूपये के लिए पहले तो पूरे परिवार ने महिला को जमकर पीटा फिर उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी।

विज्ञापन


महिला की चीख पर दौड़े ग्रामीणों ने आग बुझाने के साथ ही पति और ससुर को दबोच लिया। दोनों को जमकर धुनने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

हालांकि गंभीर रूप से झुलसी महिला ने इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इंस्पेक्टर काकोरी ने बताया कि गांव करझन निवासी सत्येंद्र यादव ने दहेज में 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर शनिवार दोपहर पत्नी सीमा यादव (27) को परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर पीटा।
विज्ञापन


इसके बाद उसके शरीर पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी। लपटों से घिरी सीमा चीखते हुए घर के बाहर की तरफ दौड़ी और गिर गई।

चीख सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने सत्येंद्र व उसके पिता रामगोपाल यादव को दबोच लिया।

आग बुझाकर सीमा को सिविल अस्पताल भेजने के साथ सत्येंद्र व रामगोपाल की धुनाई कर दी।

इस बीच मंडौली खेड़ा में रहने वाले सीमा के पिता रामचंद्र व पुलिस को फोन करके मामले की जानकारी दी।

कुछ देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने सत्येंद्र व रामगोपाल को पुलिस के हवाले कर दिया।

उधर गंभीर रूप से झुलसी सीमा की सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई।

पिता रामचंद्र यादव ने सत्येंद्र,रामगोपाल,उसकी बेटी व पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रामचंद्र ने बताया कि वर्ष 2005 में उसने सीमा की शादी तालकटोरा की एक फैक्ट्री में काम करने वाले सत्येंद्र यादव से की थी।

सीमा ने एक बेटे विकास (8) को जन्म दिया। तंगहाली का शिकार सत्येंद्र 50 हजार रुपये की मांग को लेकर काफी समय से सीमा को प्रताड़ित कर रहा था।

मांग पूरी न होने पर उसने अपने माता-पिता व बहन की मदद से वारदात अंजाम दे डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed